return to news
  1. Hindustan Zinc का ₹80,000 करोड़ का मेगा प्लान मंजूर, उत्पादन बढ़ाने की तैयारी के बीच शेयर फिसले

मार्केट न्यूज़

Hindustan Zinc का ₹80,000 करोड़ का मेगा प्लान मंजूर, उत्पादन बढ़ाने की तैयारी के बीच शेयर फिसले

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 16, 2026, 15:23 IST

सारांश

कंपनी के मुताबिक, इस निवेश में राजस्थान के देबारी में 2.5 लाख टन सालाना क्षमता वाले एकीकृत जिंक स्मेल्टर की स्थापना के लिए पहले से मंजूर बजट भी शामिल है।

शेयर सूची

हिन्दुस्तान जिंक

मेटल उत्पादन बढ़ाने के लिए Hindustan Zinc का ₹80,000 करोड़ का मास्टरप्लान (Photo: Shutterstock)

वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) ने अगले तीन से पांच साल में अपनी मेटल प्रोडक्शनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 20 लाख टन सालाना करने के लिए 80,000 करोड़ रुपये की विस्तार योजना (Capex Plan) को मंजूरी दी है। कंपनी ने सोमवार को शेयर मार्केट को दी जानकारी में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस विस्तार योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत कंपनी की मौजूदा 11 लाख टन सालाना प्रोडक्शन क्षमता को बढ़ाकर 20 लाख टन किया जाएगा। जिसके बाद हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों में मामूली गिरावट देखने को मिली। मार्केट बंद होने से पहले करीब 3 बजे हिन्दुस्तान जिंक के शेयर .96% यानी कि 5.30 रुपये गिरकर 549 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। कंपनी ने कहा कि इस विस्तार योजना के लिए आंतरिक संसाधनों और कर्ज के जरिए धन जुटाया जाएगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी के मुताबिक, इस निवेश में राजस्थान के देबारी में 2.5 लाख टन सालाना क्षमता वाले एकीकृत जिंक स्मेल्टर की स्थापना के लिए पहले से मंजूर बजट भी शामिल है। इसके अलावा खनिजों की खोज और संबंधित बुनियादी ढांचे पर होने वाला खर्च भी इसमें शामिल है। कंपनी ने कहा कि इस विस्तार योजना का उद्देश्य स्टील और बुनियादी ढांचा सेक्टरों में बढ़ती मांग के कारण जिंक की खपत में होने वाली वृद्धि को पूरा करना है। देश में बुनियादी ढांचे के विकास, शहरीकरण, नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार और औद्योगिक विनिर्माण गतिविधियों से जिंक और अन्य महत्वपूर्ण धातुओं की मांग बढ़ रही है।

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे?

हिंदुस्तान जिंक ने सितंबर तिमाही में 6,412 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया था, जो एक साल पहले की समान अवधि के 2,649 करोड़ रुपये के मुकाबले 142% अधिक है। धातुओं की ऊंची कीमतों, उत्पादन में वृद्धि और डॉलर के मजबूत होने से कंपनी का प्रॉफिट बढ़ा। कंपनी का परिचालन से कुल रेवेन्यू मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में 76.5% बढ़कर 15,093 करोड़ रुपये हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,549 करोड़ रुपये था।

देबारी प्रोजेक्ट पर होगा कितना खर्च?

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पिछले साल राजस्थान के देबारी में 2.5 लाख टन सालाना क्षमता वाला एकीकृत जिंक प्लांट स्थापित करने की मंजूरी दी थी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 12,000 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories