return to news
  1. प्रणव कंस्ट्रक्शन्स आईपीओ के शेयर आएंगे खाते में या निराशा लगेगी हाथ? फैसला होगा आज

मार्केट न्यूज़

प्रणव कंस्ट्रक्शन्स आईपीओ के शेयर आएंगे खाते में या निराशा लगेगी हाथ? फैसला होगा आज

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड September 10, 2026, 09:17 IST

सारांश

प्रणव कंस्ट्रक्शन्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज फाइनलाइज हो जाएगा, यानी कि अगर आपने इसमें दांव लगाया है, तो आपको इसके शेयर अलॉट होंगे या नहीं, इसका फैसला आज देर शाम तक हो जाएगा।

प्रणव कंस्ट्रक्शन्स

प्रणव कंस्ट्रक्शन्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज होगा फाइनलाइज (Photo: Shutterstock)

प्रणव कंस्ट्रक्शन्स आईपीओ में अगर आपने भी अपना दांव लगाया है, तो आज इस बात का फैसला हो जाएगा कि आपको इसके शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं। प्रणव कंस्ट्रक्शन्स आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आज देर शाम तक फाइनलाइज हो जाएगा और आप आसान से स्टेप्स में इनका अलॉटमेंट स्टेटस पता भी कर पाएंगे। प्रणव कंस्ट्रक्शन्स आईपीओ को लेकर निवेशकों में काफी दिलचस्पी देखने को मिली। सब्सक्रिप्शन विंडो 7 सितंबर से 9 सितंबर के बीच खुला था और इस दौरान लोगों ने जमकर बोली लगाई। प्रणव कंस्ट्रक्शन्स आईपीओ 351.03 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। इस इश्यू में 315.60 करोड़ रुपये के 2.55 करोड़ नए शेयरों का इश्यू और 35.43 करोड़ रुपये के 28.57 लाख शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल है। प्रणव कंस्ट्रक्शन्स आईपीओ के लिए शेयरों का अलॉटमेंट 10 सितंबर, 2026 यानी कि आज फाइनल किया जाएगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

प्रणव कंस्ट्रक्शन्स IPO की लिस्टिंग एनएसई और बीएसई पर होगी और इसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 15 सितंबर, 2026 तय की गई है। प्रणव कंस्ट्रक्शन्स आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 118 से 124 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 120 शेयर है। एक व्यक्तिगत निवेशक (रिटेल) के लिए जरूरी मिनिमम इन्वेस्टमेंट अमाउंट 14,880 रुपये (120 शेयर) है।

BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन?

प्रणव कंस्ट्रक्शन्स आईपीओ 126.34 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 9 सितंबर, 2026 को शाम 6:52:51 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 45.31 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 268.54 गुना और NII कैटेगरी में 217.73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख