return to news
  1. Gold-Silver Price: 1,54,290 रुपये हुआ 10 ग्राम सोना, चांदी का क्या है अपडेट, जानें अपने शहर का रेट

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: 1,54,290 रुपये हुआ 10 ग्राम सोना, चांदी का क्या है अपडेट, जानें अपने शहर का रेट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 10, 2026, 08:34 IST

सारांश

अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां भी सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी है। सोना करीब 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 4,413.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1.51 फीसदी चढ़कर 67.42 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।

Gold silver

अमेरिका में 10 साल की ट्रेजरी यील्ड बढ़ी है, जो सोने के लिए नकारात्मक संकेत है।

Gold-Silver Price: सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। आज 10 सितंबर को दोनों ही मेटल्स की कीमतों में बढ़त नजर आ रही है। Bullion.co.in के अनुसार आज सुबह लगभग 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 154290 रुपये है। वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमत बढ़कर 244,020 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। बता दें कि 11 सितंबर को अमेरिका के महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं, जिसका निवेशकों को इंतजार है। इन आंकड़ों से यह पता चलेगा कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाएगा या नहीं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां भी सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी है। सोना करीब 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 4,413.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1.51 फीसदी चढ़कर 67.42 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में सोने का भाव

पिछले 1 हफ्ते में सोने की कीमत में करीब 1.22 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले 1 महीने में इसका प्रदर्शन लगभग फ्लैट रहा है। हालांकि पिछले एक साल में इसने 41 फीसदी का मजबूत रिटर्न दिया है। यहां आज अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बताई गई है।

  • मुंबई: ₹1,54,010 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹1,53,740 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹1,54,450 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹1,53,800 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹1,54,130 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹1,54,250 प्रति 10 ग्राम

बड़े शहरों में चांदी का भाव

रिटर्न के मामले में चांदी ने सोने को काफी पीछे छोड़ दिया है। 999 फाइन सिल्वर की कीमत पिछले एक हफ्ते में करीब 1 फीसदी बढ़ी है। पिछले एक महीने में इसने 3.33 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 साल में चांदी की कीमत 95 फीसदी उछल चुकी है। यहां अलग-अलग शहरों में आज सिल्वर 999 फाइन की कीमतें बताई गई है।

  • मुंबई: ₹2,43,580 प्रति किलो
  • दिल्ली: ₹2,43,160 प्रति किलो
  • चेन्नई: ₹2,44,280 प्रति किलो
  • कोलकाता: ₹2,43,250 प्रति किलो
  • बेंगलुरु: ₹2,43,770 प्रति किलो
  • हैदराबाद: ₹2,43,960 प्रति किलो

इन फैक्टर्स का दिख सकता है असर

अमेरिका में 10 साल की ट्रेजरी यील्ड बढ़ी है, जो सोने के लिए नकारात्मक संकेत है। इसकी वजह यह है कि सोना कोई ब्याज नहीं देता, जबकि बॉन्ड से निवेशकों को यील्ड मिलती है। इसी बीच बेंचमार्क Brent crude oil की कीमत पहली बार जुलाई के बाद $100 प्रति बैरल पर पहुंच गई। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से महंगाई बढ़ने की चिंता भी बढ़ी है।

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध सातवें महीने में पहुंच गया है। ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका उसके क्षेत्र और बुनियादी ढांचे पर हमले जारी रखता है, तो वह और ज्यादा गंभीर संघर्ष के लिए तैयार है। इस तनाव के जल्द खत्म होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। इससे क्षेत्र से ऊर्जा सप्लाई में बाधा आने का जोखिम बना हुआ है, जो सोने की मांग को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा इस हफ्ते अमेरिका के महंगाई के आंकड़े जारी होने हैं। इसके बाद 14-15 सितंबर को फेड की अगली बैठक होगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख