return to news
  1. Stock to Watch: Hindustan Zinc और MFL India में डील, आज ICICI Bank समेत इन शेयरों पर है फोकस

मार्केट न्यूज़

Stock to Watch: Hindustan Zinc और MFL India में डील, आज ICICI Bank समेत इन शेयरों पर है फोकस

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 10, 2026, 07:42 IST

सारांश

Hindustan Zinc ने MFL India के साथ छह साल का ट्रांसपोर्टेशन कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इसके तहत कंपनी 30 इलेक्ट्रिक ट्रकों का इस्तेमाल करेगी। इन ट्रकों से राजस्थान स्थित Rampura Agucha माइंस से जिंक और लेड कॉन्संट्रेट को राजस्थान की स्मेल्टिंग फैसिलिटीज तक पहुंचाया जाएगा।

Stock to Watch

Shakti Pumps को Maharashtra State Electricity Distribution Company से ऑर्डर मिला है।

आज 10 सितंबर को शेयर बाजार में कई बड़े शेयरों में जबरदस्त एक्शन दिख सकता है। दरअसल कई ऐसी खबरें आई हैं, जिनकी वजहों से ये शेयर फोकस में आ गए हैं। इनमें Hindustan Zinc, Coal India, Union Bank of India, ICICI Bank, Wipro, Shakti Pumps, Gujarat Ambuja Exports, IRB Infra और Dilip Buildcon जैसी कंपनियां शामिल हैं। अगर आप इन शेयरों में उतार-चढ़ाव को समझना चाहते हैं तो पहले इनसे जुड़ी खबरों को जान लें। यहां इसकी पूरी जानकारी दी गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Hindustan Zinc

Hindustan Zinc ने MFL India के साथ छह साल का ट्रांसपोर्टेशन कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इसके तहत कंपनी 30 इलेक्ट्रिक ट्रकों का इस्तेमाल करेगी। इन ट्रकों से राजस्थान स्थित Rampura Agucha माइंस से जिंक और लेड कॉन्संट्रेट को राजस्थान की स्मेल्टिंग फैसिलिटीज तक पहुंचाया जाएगा। इससे कंपनी के ट्रांसपोर्टेशन में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ेगा।

Union Bank of India

Union Bank of India ने बताया कि 11 सितंबर से देशभर में उसकी ब्रांच और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बैंक कर्मचारी और अधिकारी यूनियनों ने कई चरणों में हड़ताल का ऐलान किया है। इसके चलते कुछ बैंकिंग कामकाज पर असर पड़ने की संभावना है।

Coal India

Coal India की प्रमुख सब्सिडियरी Northern Coalfields Ltd ने बारिश कम होने के बाद कोयला उत्पादन और डिस्पैच तेज कर दिया है। 8 सितंबर तक उत्पादन 1-3 सितंबर के औसत के मुकाबले 67% बढ़ा, जबकि कोयले की सप्लाई यानी डिस्पैच में 75% की बढ़ोतरी हुई।

ICICI Bank

ICICI Bank ने बताया कि ICICI Prudential Asset Management Company को RBI से चार बैंकों में कुल मिलाकर 9.95% तक की हिस्सेदारी या वोटिंग राइट्स हासिल करने की मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी संबंधित बैंकों की पेड-अप शेयर कैपिटल के आधार पर है।

Equitas Small Finance Bank

Equitas Small Finance Bank का बोर्ड 16 सितंबर 2026 को बैठक करेगा। इसमें निजी प्लेसमेंट के जरिए लोअर Tier-II बॉन्ड के रूप में नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी कर पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। ये बॉन्ड अनसिक्योर्ड, सबऑर्डिनेटेड और रिडीमेबल होंगे।

Wipro

Wipro और CrowdStrike ने कंपनियों को बढ़ते साइबर खतरों से बचाने के लिए एक Cybersecurity Command Center लॉन्च किया है। यह सेंटर खास तौर पर AI की मदद से पैदा होने वाले नए साइबर जोखिमों की पहचान और उनसे निपटने में मदद करेगा। इसका उद्देश्य कंपनियों की साइबर सुरक्षा को ज्यादा सक्रिय और मजबूत बनाना है।

Gujarat Ambuja Exports

Gujarat Ambuja Exports कर्नाटक के हुबली में 850 TPD क्षमता वाला नया ग्रीनफील्ड कॉर्न वेट मिलिंग प्लांट लगाएगी। कंपनी इस प्रोजेक्ट पर ₹333 करोड़ निवेश करेगी। निवेश आंतरिक संसाधनों से किया जाएगा और इसके लिए जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियां ली जानी हैं।

IRB Infrastructure Developers

IRB Infrastructure Developers ने अगस्त 2026 में करीब ₹807 करोड़ का ग्रॉस टोल रेवेन्यू दर्ज किया। यह अगस्त 2025 के ₹646 करोड़ के मुकाबले करीब 25% ज्यादा है। टोल कलेक्शन में बढ़ोतरी कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा सकती है।

Enviro Infra Engineers

Enviro Infra Engineers की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Suyog Urja को Tata Power Renewable Energy से ₹224 करोड़ का LOI मिला है। इसमें GST भी शामिल है। कंपनी को महाराष्ट्र के Parli में 180 MW NTPC विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए EPC टर्नकी काम करना है।

Shakti Pumps

Shakti Pumps को Maharashtra State Electricity Distribution Company से ₹235.92 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी महाराष्ट्र में 10,000 सोलर-पावर्ड वाटर पंपिंग सिस्टम की सप्लाई और इंस्टॉलेशन करेगी।

Dilip Buildcon

Dilip Buildcon को PNGRB से पारादीप, ओडिशा से रायपुर छत्तीसगढ़ तक LPG पाइपलाइन विकसित करने के लिए Letter of Intent मिला है। प्रस्तावित EPC काम से कंपनी के लिए करीब ₹1,800 करोड़ का बिजनेस अवसर बन सकता है, जिसमें GST शामिल नहीं है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख