return to news
  1. Gold-Silver Price: ₹1,53,620 रुपये पर 10 ग्राम सोना, चेक करें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों का रेट

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: ₹1,53,620 रुपये पर 10 ग्राम सोना, चेक करें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों का रेट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 23, 2026, 08:17 IST

सारांश

सोने की कीमतों पर कच्चे तेल की चाल का असर बना हुआ है। निवेशक यह देख रहे हैं कि तेल की कीमतों में बदलाव महंगाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को किस तरह प्रभावित कर सकता है। आमतौर पर ऊंची ऊर्जा कीमतें महंगाई का दबाव बढ़ा सकती हैं।

Gold Silver

आगे सोने की दिशा के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व अधिकारियों की टिप्पणियां अहम रहेंगी।

Gold-Silver Price: सोने और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। आज 23 सितंबर के लिए इन दोनों कीमती धातुओं के दाम जारी हो गए हैं। आज सोने के भाव में तो हल्की गिरावट है, लेकिन चांदी में तेजी नजर आ रही है। आज सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 153,620 रुपये है। इसके अलावा चांदी की कीमत 239,970 रुपये प्रति किलो हो गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां सोने के भाव में 0.18 फीसदी की मामूली गिरावट है और यह 4,338.66 डॉलर प्रति औंस पर है। इसके साथ ही चांदी की कीमत करीब 1 फीसदी बढ़कर 66.51 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। इसके अलावा India MCX पर सोना 152,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 240,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिखा।

COMEX Gold 23 सितंबर को 0.10% बढ़कर 4,380.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 4,407.50 डॉलर का ऊपरी स्तर और 4,378.60 डॉलर का निचला स्तर छुआ। वहीं, COMEX Silver 1.25% की तेजी के साथ 67.360 डॉलर प्रति औंस पर था। कारोबार के दौरान चांदी 68.055 डॉलर के ऊपरी स्तर और 67.240 डॉलर के निचले स्तर तक गई।

आपके शहर में क्या है सोने का भाव

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • मुंबई: ₹153,340 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹153,080 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹153,790 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹153,140 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹153,460 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹153,590 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • मुंबई: ₹239,540 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹239,130 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹240,240 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹239,220 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹239,730 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹239,920 प्रति किलोग्राम

कच्चे तेल की कीमतों पर भी नजर

सोने की कीमतों पर कच्चे तेल की चाल का असर बना हुआ है। निवेशक यह देख रहे हैं कि तेल की कीमतों में बदलाव महंगाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को किस तरह प्रभावित कर सकता है। आमतौर पर ऊंची ऊर्जा कीमतें महंगाई का दबाव बढ़ा सकती हैं, जबकि ऊंची ब्याज दरें सोने जैसे बिना ब्याज देने वाले एसेट्स पर दबाव डाल सकती हैं।

फेड के संकेत और चीन की मांग अहम

एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट के बावजूद बाजार का मानना है कि फेड ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। पिछले कुछ दिनों में अमेरिकी डॉलर में थोड़ी मजबूती आई है और आमतौर पर यह भी सोने के लिए नकारात्मक होता है। आगे सोने की दिशा के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व अधिकारियों की टिप्पणियां अहम रहेंगी। निवेशक इससे ब्याज दरों की अगली दिशा के संकेत तलाश रहे हैं। इसके अलावा चीन से सोने के मजबूत आयात ने भी बुलियन की मांग को सपोर्ट देने वाला एक और फैक्टर बनाया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख