return to news
  1. बंद होने वाली थी जूतों की ये कंपनी, फिर आई AI से जुड़ी एक खबर और शेयर में आ गई 461% की तेजी

मार्केट न्यूज़

बंद होने वाली थी जूतों की ये कंपनी, फिर आई AI से जुड़ी एक खबर और शेयर में आ गई 461% की तेजी

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड April 16, 2026, 12:25 IST

सारांश

कभी ऊनी जूतों के लिए मशहूर ऑलवर्ड्स कंपनी ने बंद होने से ठीक पहले पासा पलट दिया है। कंपनी ने अब जूतों का बिजनेस बेचकर एआई इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में उतरने का फैसला किया है। इस खबर के आते ही कंपनी के शेयर 461 पर्सेंट तक उछल गए और निवेशकों में होड़ मच गई।

allbirds-stock-surge-ai-pivot

ऑलवर्ड्स कंपनी ने जूतों का बिजनेस छोड़कर एआई टेक्नोलॉजी में कदम रखा है।

शेयर बाजार में कभी-कभी ऐसी खबरें आती हैं जो सबको हैरान कर देती हैं। ऊनी जूते बनाने वाली मशहूर कंपनी ऑलवर्ड्स इंक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक समय पर 4 बिलियन डॉलर से ज्यादा की वैल्यू वाली यह कंपनी पूरी तरह बंद होने की कगार पर थी। लेकिन कंपनी ने बंद होने से ठीक कुछ दिन पहले एक ऐसा ऐलान किया जिसने मार्केट का पूरा रुख ही बदल दिया। कंपनी ने जानकारी दी है कि वह अब जूतों का कारोबार छोड़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के बिजनेस में कदम रख रही है। इस खबर के बाहर आते ही बाजार में जैसे तूफान आ गया और कंपनी के शेयर ओपनिंग बेल के बाद 461 पर्सेंट तक ऊपर चले गए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जूतों का बिजनेस खत्म, अब AI की बारी

ऑलवर्ड्स ने अपना नाम बदलकर अब 'न्यूवर्ड एआई' रखने का फैसला किया है। यह बदलाव इतना अचानक है कि निवेशक भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कंपनी ने बताया कि उसने एक टेक कंपनी के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए 50 मिलियन डॉलर का फंड जुटा लिया है। उनका विजन एक पूरी तरह से इंटीग्रेटेड जीपीयू-एज-ए-सर्विस (GPUaaS) और एआई-नेटिव क्लाउड सॉल्यूशंस प्रोवाइडर बनने का है। कंपनी ने अपने फुटवियर बिजनेस और उससे जुड़ी संपत्तियों को अमेरिकन एक्सचेंज ग्रुप को बेचने का फैसला किया है। यह वही ग्रुप है जिसके पास एरोसोल्स जैसे बड़े ब्रांड्स हैं। ऑलवर्ड्स का जूते बनाने का ऑपरेशन इसी महीने पूरी तरह बंद होने वाला था, लेकिन एआई के नाम ने कंपनी को नई जिंदगी दे दी है।

अमेरिकी स्टॉक मार्केट में मची अफरातफरी

एआई को लेकर बाजार में इस समय जो दीवानगी है, वह ऑलवर्ड्स के शेयरों में साफ देखी जा सकती है। अमेरिकी बाजार में मंगलवार को इस कंपनी की मार्केट वैल्यू महज 22 मिलियन डॉलर रह गई थी। साल 2021 में जब यह कंपनी बाजार में आई थी, तब से इसके शेयर हर साल गिर रहे थे। लेकिन इस एक नए ऐलान ने कंपनी की वैल्यू को देखते ही देखते 100 मिलियन डॉलर के पार पहुंचा दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एआई से जुड़ी किसी भी खबर पर मार्केट आजकल बहुत तेजी से रिएक्ट करता है। यही वजह है कि निवेशक उन कंपनियों की तरफ दौड़ रहे हैं जो एआई में भविष्य देख रही हैं और उन कंपनियों से पीछा छुड़ा रहे हैं जिन्हें एआई से खतरा महसूस हो रहा है।

भले ही आज ऑलवर्ड्स यानी न्यूवर्ड एआई के शेयर आसमान छू रहे हैं, लेकिन एक जूता बनाने वाली कंपनी के लिए टेक और क्लाउड बिजनेस को संभालना बड़ी चुनौती होगी। कंपनी का पूरा ऑपरेशन अब बदल जाएगा और उसे नए सिरे से अपनी पहचान बनानी होगी। 50 मिलियन डॉलर की नई फंडिंग से कंपनी अपने नए इंप्लीमेंटेशन को कैसे आगे बढ़ाती है, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल के लिए तो एआई के नाम ने एक डूबती हुई कंपनी को बाजार का हीरो बना दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख