return to news
  1. Gaja Capital IPO: 31 गुना सब्सक्रिप्शन, BSE, NSE और MUFG Intime पर ऐसे चेक कर सकेंगे अलॉटमेंट स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Gaja Capital IPO: 31 गुना सब्सक्रिप्शन, BSE, NSE और MUFG Intime पर ऐसे चेक कर सकेंगे अलॉटमेंट स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 22, 2026, 12:39 IST

सारांश

Gaja Alternative Asset Management के IPO को कुल 79,35,60,351 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 2,53,28,946 शेयर थे। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 43.58 गुना सब्सक्राइब हो गया।

Gaja Capital IPO

Gaja Capital IPO: यह कंपनी अल्टरनेटिव एसेट मैनेजर और प्राइवेट इक्विटी फर्म के रूप में काम करती है।

Gaja Alternative Asset Management के IPO को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली। 19 से 21 अगस्त के बीच यह पब्लिक इश्यू 31.33 गुना सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 24 अगस्त को किया जाना है। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 26 अगस्त तय की गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने गाजा कैपिटल के आईपीओ में निवेश किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime India पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू में कंपनियों की लिस्ट से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN, एप्लिकेशन नंबर, DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

कितना हुआ है सब्सक्राइब

Gaja Alternative Asset Management के IPO को कुल 79,35,60,351 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 2,53,28,946 शेयर थे। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 43.58 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके अलावा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के हिस्से को 62.35 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के हिस्से को 11.04 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

क्या करती है कंपनी?

गाजा कैपिटल की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। यह कंपनी अल्टरनेटिव एसेट मैनेजर और प्राइवेट इक्विटी फर्म के रूप में काम करती है। यह कंपनी भारतीय मध्य-बाजार में उभरती हुई कंपनियों को ग्रोथ कैपिटल प्रदान करती है। कंपनी मुख्य रूप से एजुकेशन, फाइनेंशियल सर्विसेज, कंज्यूमर और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे हाई-ग्रोथ सेक्टर्स में निवेश करती है।

आईपीओ से मिलने वाले 450 करोड़ रुपये के फ्रेश फंड में से कंपनी लगभग 372 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने मौजूदा व नए फंड्स में स्पॉन्सर कमिटमेंट को पूरा करने और ब्रिज लोन चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा बची हुई रकम का इस्तेमाल जनरल कॉरपोरेट कामों में किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख