return to news
  1. FSSAI ने अमेजन, स्विगी, समेत अन्य के खिलाफ लिया एक्शन, शेयरों पर भी दिखा असर

मार्केट न्यूज़

FSSAI ने अमेजन, स्विगी, समेत अन्य के खिलाफ लिया एक्शन, शेयरों पर भी दिखा असर

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड September 24, 2026, 10:06 IST

सारांश

FSSAI ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लिखा, 'अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट इंडिया, जेप्टो और अन्य ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म के खिलाफ खाद्य नियमों का अनुपालन नहीं करने को लेकर ‘बड़ी कार्रवाई’ शुरू की गई है।'

शेयर सूची

जोमैटो और स्विगी

क्यों आज स्विगी और जोमैटो के शेयरों में दिखी गिरावट (Photo: Shutterstock)

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India, FSSAI) ने भ्रामक दावे और प्रतिबंधित प्रोडक्ट्स की बिक्री समेत अलग-अलग नियमों का अनुपालन नहीं करने को लेकर अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट इंडिया और जेप्टो जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है। इसका असर आज स्विगी और जोमैटो (इटर्नल) के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। दोनों ही शेयर मार्केट खुलने के बाद से लाल में ट्रेड हो रहे हैं। जोमैटो में करीब .5% की जबकि स्विगी में 1.5% तक की गिरावट देखने को मिली। हालांकि FSSAI की इस लिस्ट में इटर्नल का नाम शामिल नहीं है। FSSAI ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लिखा, 'अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट इंडिया, जेप्टो और अन्य ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म के खिलाफ खाद्य नियमों का अनुपालन नहीं करने को लेकर ‘बड़ी कार्रवाई’ शुरू की गई है।'

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

प्राधिकरण ने कहा कि नियमों के उल्लंघन में गलत ब्रांडिंग या भ्रामक दावे के साथ-साथ प्रतिबंधित या सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री और उन्हें प्रदर्शित करना शामिल है। FSSAI ने कहा कि उसने पांच प्रमुख ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म-अमेजन, फ्लिपकार्ट इंडिया, स्विगी इंस्टामार्ट, जेप्टो और बिगबास्केट-के खिलाफ खाद्य उत्पाद ‘हैप्पिलो प्रीमियम डेट बाइट्स - जेस्टी ऑरेंज’ से जुड़े भ्रामक दावों को लेकर दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है।

स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट के मामले में FSSAI ने मिल्की मिस्ट के कुछ डेयरी उत्पादों से संबंधित भ्रामक दावों और नियमों के अनुरूप नहीं दी गई प्रोडक्ट जानकारी को लेकर कार्रवाई शुरू की है। इन प्रोडक्ट्स में ‘मिल्की मिस्ट फ्रेश लो फैट क्रीम’, ‘मिल्की मिस्ट फार्म फ्रेश कर्ड’ और ‘मिल्की मिस्ट ग्रीक योगर्ट’ शामिल हैं। FSSAI ने कहा कि अमेजन सेलर सर्विसेज, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट खाद्य उत्पाद ‘धतूरा के फल/बीज’ की बिक्री, उसे प्रदर्शित करने और ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म के जरिये बिक्री के लिए पेश करने से संबंधित खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन नहीं किया।

इन ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म को भेजे गए ईमेल का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला। पिछले छह महीनों में FSSAI ने खाद्य कारोबार से जुड़ी इकाइयों और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। प्राधिकरण सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिये आम उपभोक्ताओं को भी इन कार्रवाइयों की जानकारी दे रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख