return to news
  1. डिफेंस से लेकर एयरोस्पेस तक, बालू फोर्ज ने भरी उड़ान, ग्लोबल मार्केट में भी गाड़े झंडे

मार्केट न्यूज़

डिफेंस से लेकर एयरोस्पेस तक, बालू फोर्ज ने भरी उड़ान, ग्लोबल मार्केट में भी गाड़े झंडे

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड November 02, 2026, 10:18 IST

सारांश

इसका असर आज बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। बालू फोर्ज के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में 7% से ज्यादा यानी कि करीब 33 रुपये की तेजी देखने को मिल।

शेयर सूची

BALUFORGE
--
डिफेंस सेक्टर

बालू फोर्ज ने ग्लोबल मार्केट में गाड़े सफलता के झंडे (Representative Image)

भारतीय इंजीनियरिंग और मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज लिमिटेड लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। कंपनी ने आज जारी प्रेस रिलीज में डिफेंस, एयरोस्पेस, एनर्जी और हेवी मोबिलिटी जैसे अहम सेक्टरों में कई बड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी है। खास बात यह है कि कंपनी अब केवल नए ऑर्डर हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पहले मिले ऑर्डर को प्रोडक्शन और डिलीवरी के राउंड तक पहुंचा रही है। यह प्रगति उसकी प्रोडक्शन क्षमता और व्यावसायिक रणनीति को दर्शाती है। इसका असर आज बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। बालू फोर्ज के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में 7% से ज्यादा यानी कि करीब 33 रुपये की तेजी देखने को मिली, कंपनी के शेयर 475 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड होते नजर आए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

155mm आर्टिलरी शेल में हासिल की बड़ी तकनीकी उपलब्धि

डिफेंस सेक्टर में कंपनी ने 152mm खाली शेल की कई सफल डिस्पैच की हैं। इसके साथ ही 155mm ERFB शेल को गुणवत्ता संबंधी मंजूरी मिलना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कंपनी ने इस शेल में 3mm की कुल इंडिकेटेड रनआउट Runout (TIR) फोर्जिंग टॉलरेंस और 0.3mm की मशीनिंग वॉल टॉलरेंस हासिल की है। यह सटीकता कंपनी के एडवांस्ड मैनुफैक्चरिंग प्रोसेस और तकनीकी दक्षता को दर्शाती है। कंपनी के मुताबिक, इस प्रोडक्ट की नियमित डिस्पैच जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा, एक प्रमुख भारतीय सरकारी डिफेंस यूनिट से 105mm खाली शेल के लिए मंजूरी और नए ऑर्डर भी मिले हैं। इससे घरेलू डिफेंस मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में कंपनी की भूमिका और मजबूत होने की संभावना है।

एयरोस्पेस की ऊंची उड़ान, नई संभावनाओं के खुले द्वार

बालू फोर्ज ने एयरोस्पेस सेक्टर में भी अहम कदम बढ़ाया है। कंपनी द्वारा डेवलप्ड जेट इंजन कंपोनेंट्स को गुणवत्ता संबंधी मंजूरी मिल चुकी है। एयरोस्पेस इंडस्ट्री में बेहद सख्त तकनीकी मानकों और सटीकता की आवश्यकता होती है। ऐसे में इस सेक्टर में एंट्री कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कंपनी अब एयरोस्पेस उत्पादों की अपनी विस्तृत रेंज डेवलप करने की दिशा में भी काम कर रही है।

अमेरिका और यूरोप से मिले भरोसे ने बढ़ाया इंटरनेशनल कद

कंपनी को अमेरिका की एक प्रमुख ऑयल एंड गैस कंपनी से 450 किलोग्राम से अधिक वजन वाले बड़े कंपोनेंट्स का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर सफल प्लांट ऑडिट और ड्रॉइंग अप्रूवल के बाद प्राप्त हुआ है। वहीं, चेक गणराज्य की एक प्रमुख आर्मर्ड व्हीकल निर्माता कंपनी ने भी बालू फोर्ज को खरीद ऑर्डर दिया है। यह उपलब्धि यूरोपीय हेवी मोबिलिटी और डिफेंस मार्केट में कंपनी की पहुंच बढ़ाने में सहायक हो सकती है। नए इंटरनेशनल क्लाइंट्स का जुड़ना कंपनी की ग्राहक विविधीकरण रणनीति को भी मजबूती देता है।

क्षमता, गुणवत्ता और ग्लोबल एक्सपेंशन पर फोकस

कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर त्रिमान चंदोक के अनुसार, बालू फोर्ज का फोकस अब ऑर्डर जीतने के साथ-साथ बड़े स्तर पर सीरियल प्रोडक्शन बढ़ाने पर है। कंपनी ने अगले दो सालों के लिए 80,000 टन मशीनिंग वॉल्यूम और हर साल 25 से 30% रेवेन्यू वृद्धि का लक्ष्य रखा है। तीसरे साल में उत्पादन क्षमता में महत्वपूर्ण विस्तार की योजना भी है।

बेलगावी, कर्नाटक में स्थित कंपनी की 46 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली आधुनिक विनिर्माण सुविधाएं इस विस्तार को समर्थन देती हैं। फोर्जिंग, मशीनिंग, मेटलर्जिकल लैब और रिसर्च एंड डेवलपमेंट क्षमताओं के साथ कंपनी विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी जगह मजबूत कर रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories