return to news
  1. Eternal Q4 Results: 346% बढ़कर ₹174 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिट, Blinkit का प्रदर्शन शानदार

मार्केट न्यूज़

Eternal Q4 Results: 346% बढ़कर ₹174 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिट, Blinkit का प्रदर्शन शानदार

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 28, 2026, 16:15 IST

सारांश

मार्च तिमाही के दौरान Eternal के मुख्य ऑपरेशंस से होने वाले रेवेन्यू में सालाना आधार पर 196% की बढ़ोतरी हुई। यह रेवेन्यू बढ़कर ₹17,292 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी दौरान यह ₹5,833 करोड़ था।

शेयर सूची

Eternal

Eternal के क्विक कॉमर्स बिजनेस Blinkit ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है।

Eternal Q4 Results: Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal ने आज 28 अप्रैल को अपना रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। FY26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 346.15% बढ़कर ₹174 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 39 करोड़ रुपये था। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 0.70 फीसदी की गिरावट आई और यह स्टॉक BSE पर 253.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 2.50 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal का रेवेन्यू भी 196 फीसदी उछला

मार्च तिमाही के दौरान Eternal के मुख्य ऑपरेशंस से होने वाले रेवेन्यू में सालाना आधार पर 196% की बढ़ोतरी हुई। यह रेवेन्यू बढ़कर ₹17,292 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी दौरान यह ₹5,833 करोड़ था। रेवेन्यू में यह जबरदस्त बढ़ोतरी मुख्य रूप से कंपनी के क्विक कॉमर्स बिज़नेस Blinkit के शानदार प्रदर्शन के कारण हुई। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का कुल मुनाफा 366 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 31% ज्यादा है।

हालांकि, तिमाही के दौरान कंपनी के खर्च भी काफी बढ़े हैं। तिमाही में कुल खर्च 17,406 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल से बहुत ज्यादा है। सालभर में भी खर्च 55,145 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसका मतलब है कि कंपनी तेजी से ग्रो कर रही है, लेकिन उसी अनुपात में लागत भी बढ़ रही है।

Blinkit का मजबूत प्रदर्शन

Blinkit ने इस तिमाही में बड़ा सुधार दिखाया है। इसने 37 करोड़ रुपये का EBITDA मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी समय 178 करोड़ रुपये का घाटा था। इसका मतलब है कि क्विक कॉमर्स बिजनेस अब मुनाफे की तरफ बढ़ रहा है। फूड डिलीवरी बिजनेस में भी सुधार दिखा है। इसकी कमाई 30% बढ़कर 3,125 करोड़ रुपये हो गई और ज्यादा ग्राहक प्लेटफॉर्म से जुड़े। वहीं, Blinkit के ऑर्डर और यूजर दोनों तेजी से बढ़े हैं, जिससे यह कंपनी का सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेगमेंट बन गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख