return to news
  1. BEML Share Price: वंदे भारत स्लीपर के लिए मिला ₹180.60 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में हलचल

मार्केट न्यूज़

BEML Share Price: वंदे भारत स्लीपर के लिए मिला ₹180.60 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में हलचल

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड September 02, 2026, 09:33 IST

सारांश

Vande Bharat Sleeper ट्रेनसेट लंबी दूरी की यात्राओं के लिए डिजाइन किए जा रहे हैं। देश में आधुनिक और तेज रेल सेवाओं के विस्तार के साथ ऐसे ट्रेनसेट की मांग बढ़ने की संभावना है। BEML का यह ऑर्डर इसी अवसर से जुड़ा है।

शेयर सूची

वंदे भारत

₹180.60 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, Vande Bharat Sleeper ट्रेनसेट से कंपनी को मिला नया बूस्ट (Photo: Shutterstock)

BEML Share Price: सरकारी कंपनी BEML Limited को रेलवे से एक और बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसे इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) से करीब ₹180.60 करोड़ का एडिशनल ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट की मैनुफैक्चरिंग और सप्लाई से जुड़ा है। कंपनी के मुताबिक यह ऑर्डर उसके सामान्य कारोबार के तहत मिला है। इस ऑर्डर के बाद बीईएमएल के शेयरों में हलचल देखने को मिल रही है। मार्केट खुलने के बाद से कंपनी के शेयर पॉजिटिव में ट्रेड हो रहे हैं। 9:30 बजे के आस-पास बीईएमएल के शेयर करीब .5% यानी कि 8-9 रुपये चढ़कर 1979 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड होते दिखे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

BEML को किस काम का मिला ऑर्डर?

बीईएमएल को यह एडिशनल ऑर्डर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट्स के मैनुफैक्चरिंग और सप्लाई के लिए मिला है। ऑर्डर की कुल वैल्यू करीब ₹180.60 करोड़ है। इससे कंपनी के रेलवे कारोबार और खासकर आधुनिक ट्रेनसेट निर्माण से जुड़े कारोबार को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

वंदे भारत भारतीय रेलवे के आधुनिक ट्रेन नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में स्लीपर ट्रेनसेट्स के निर्माण से जुड़े ऑर्डर BEML के लिए लंबे समय में एक महत्वपूर्ण कारोबारी अवसर बन सकते हैं।

BEML के शेयर पर क्या असर?

किसी सरकारी कंपनी को रेलवे से बड़ा ऑर्डर मिलने पर बाजार में उसके शेयर को लेकर पॉजिटिव सेंटीमेंट्स बन सकता है और यही वजह है कि शेयरों में कुछ उछाल देखने को मिल रही है। BEML के मामले में भी ₹180.60 करोड़ का यह ऑर्डर कंपनी के रेलवे सेगमेंट के लिए पॉजिटिव खबर है। हालांकि, केवल एक ऑर्डर के आधार पर शेयर में तेजी या गिरावट की निश्चित भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। निवेशकों को कंपनी के कुल ऑर्डर बुक, रेवेन्यू ग्रोथ, प्रॉफिट, मार्जिन और वैल्यूएशन के साथ-साथ रेलवे कारोबार से मिलने वाले भविष्य के ऑर्डर पर भी नजर रखनी चाहिए।

वंदे भारत स्लीपर से क्यों है खास उम्मीद?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट लंबी दूरी की यात्राओं के लिए डिजाइन किए जा रहे हैं। देश में आधुनिक और तेज रेल सेवाओं के विस्तार के साथ ऐसे ट्रेनसेट की मांग बढ़ने की संभावना है। बीईएमएल का यह ऑर्डर इसी अवसर से जुड़ा है। अगर कंपनी को भविष्य में ऐसे और ऑर्डर मिलते हैं, तो इससे उसके रेलवे कारोबार को अतिरिक्त गति मिल सकती है। खासकर सरकारी रेलवे आधुनिकीकरण और नई ट्रेनसेट क्षमता बढ़ाने की योजनाएं कंपनी के लिए महत्वपूर्ण ग्रोथ ड्राइवर्स हो सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख