return to news
  1. Dhoot Transmission का क्या है कारोबार, जिसके IPO को SEBI ने दी है मंजूरी

मार्केट न्यूज़

Dhoot Transmission का क्या है कारोबार, जिसके IPO को SEBI ने दी है मंजूरी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 09, 2026, 13:49 IST

सारांश

Dhoot Transmission के पास एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी सिस्टम है, जहां सभी यूनिट्स SAP S/4HANA प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। कंपनी में 12,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

Dhoot Transmission IPO

Dhoot Transmission IPO: इसके बड़े ग्राहकों में Bajaj Auto, TVS Motor Company जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Dhoot Transmission अपना IPO लाने जा रही है। कंपनी को इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। यह कंपनी ऑटोमोबाइल व कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर की बड़ी कंपनियों (OEMs) को सामान सप्लाई करती है। कंपनी में Bain Capital की 49% हिस्सेदारी है, और इसके निवेश के दौरान प्रमोटर की अन्य कंपनियों को भी इसमें मर्ज किया गया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Dhoot Transmission बनाती है ये प्रोडक्ट्स

कंपनी कई तरह के प्रोडक्ट बनाती है जैसे वायरिंग हार्नेस, ऑटो स्विच, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और कंट्रोलर, कनेक्टर्स, ऑटो केबल, पावर कॉर्ड और बैटरी पैक। इनके प्रोडक्ट दोपहिया, तिपहिया, कार, कमर्शियल व्हीकल, ऑफ-रोड व्हीकल, अर्थ मूवर्स, खेती के उपकरण, मेडिकल डिवाइस और घरेलू उपकरणों में इस्तेमाल होते हैं।

ये हैं Dhoot Transmission के ग्राहक

इसके बड़े ग्राहकों में Bajaj Auto, TVS Motor Company, Honda Motorcycle & Scooter India और Royal Enfield शामिल हैं। कंपनी ने विदेशों में भी विस्तार किया है। 2012 में UK में ऑफिस खोला, 2017 में स्कॉटलैंड की TFC Cables खरीदी (जिसकी मैन्युफैक्चरिंग स्लोवाकिया में है), 2018 में UK की Parkinson Harness और 2019 में San Electromec का अधिग्रहण किया।

Dhoot Transmission के पास एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी सिस्टम है, जहां सभी यूनिट्स SAP S/4HANA प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। कंपनी में 12,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

Dhoot Transmission का फाइनेंशियल

कंपनी की कमाई तेजी से बढ़ी है। FY22 में ₹1,550 करोड़ से बढ़कर FY24 में ₹2,653 करोड़ हो गई। कुल रेवेन्यू का 15–20% विदेशों से आता है, जिससे बिजनेस को मजबूती मिलती है। कंपनी की नेट वर्थ भी बढ़कर ₹598 करोड़ हो गई (पहले ₹387 करोड़ थी) और इसका कर्ज 0.59 गुना है, जो काफी संतुलित माना जाता है। इसके अलावा, ब्याज चुकाने की क्षमता भी मजबूत होकर 9.3 गुना हो गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख