return to news
  1. Stock Market Wrap: लगातार दूसरे दिन बाजार में कमजोरी, Sensex 141 अंक लुढ़का, Nifty 23907 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: लगातार दूसरे दिन बाजार में कमजोरी, Sensex 141 अंक लुढ़का, Nifty 23907 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 27, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Power Grid, NTPC, Tata Steel और IndiGo जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ HDFC Bank, Infosys, ITC, ICICI Bank और RIL जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

Stock Market Wrap: भारी उतार-चढ़ाव के बाद आज 27 मई को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 141.90 अंकों की गिरावट रही और यह 75867.80 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 6.55 अंक लुढ़ककर 23907.15 के लेवल पर बंद हुआ है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली ने बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, Power Grid में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Power Grid, NTPC, Tata Steel और IndiGo जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ HDFC Bank, Infosys, ITC, ICICI Bank और RIL जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.37 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.11 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी मेटल और ऑटो इंडेक्स चमके

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी मीडिया में रही और यह 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया। इसके अलावा निफ्टी मेटल में 1.50 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। इसके अलावा निफ्टी फार्मा, PSU बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG, IT, प्राइवेट बैंक, ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स में कमजोरी नजर आई।

बाजार में क्यों आई गिरावट

बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव ने मार्केट का सेंटीमेंट खराब किया है। अमेरिका के नए हमलों ने अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही होने वाले शांति समझौते की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली जारी है। मंगलवार को FIIs ने 2,407.87 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे गिरकर 95.78 पर आ गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख