return to news
  1. Stock Market Holiday: क्या 28 मई को Bakri Id पर बंद रहेगा शेयर बाजार? यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

मार्केट न्यूज़

Stock Market Holiday: क्या 28 मई को Bakri Id पर बंद रहेगा शेयर बाजार? यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 27, 2026, 14:39 IST

सारांश

Stock Market Holiday: जून 2026 में भी शेयर बाजार में एक छुट्टी रहेगी। 26 जून, शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर NSE और BSE बंद रहेंगे। इसके बाद जुलाई महीने में कोई ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं है। वहीं 15 अगस्त इस साल शनिवार को पड़ रहा है, इसलिए उस दिन अलग से ट्रेडिंग छुट्टी का असर नहीं होगा।

Stock market holiday

Stock market holiday: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर 28 मई को आंशिक छुट्टी रहेगी।

Stock Market Holiday: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए जरूरी खबर है। कल 28 मई 2026, गुरुवार को NSE और BSE पर कारोबार बंद रहेगा। शेयर बाजार में यह छुट्टी बकरीद (Bakri Id) के मौके पर रहेगी। बाजार अब शुक्रवार, 29 मई से फिर सामान्य रूप से खुलेगा। मई महीने में यह दूसरी ट्रेडिंग छुट्टी है। इससे पहले 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण भी शेयर बाजार बंद रहा था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आगे कब-कब बंद रहेगा बाजार

जून 2026 में भी शेयर बाजार में एक छुट्टी रहेगी। 26 जून, शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर NSE और BSE बंद रहेंगे। इसके बाद जुलाई महीने में कोई ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं है। वहीं 15 अगस्त इस साल शनिवार को पड़ रहा है, इसलिए उस दिन अलग से ट्रेडिंग छुट्टी का असर नहीं होगा।

इसके बाद अगली बड़ी बाजार छुट्टी 14 सितंबर को रहेगी, जब गणेश चतुर्थी के कारण एक्सचेंज बंद रहेंगे। साल 2026 में अब बकरीद समेत कुल 8 ट्रेडिंग छुट्टियां बाकी हैं। इनमें गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, गुरु नानक जयंती और क्रिसमस जैसी छुट्टियां भी शामिल हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर 28 मई को आंशिक छुट्टी रहेगी। सुबह का सत्र 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा, लेकिन शाम का ट्रेडिंग सेशन 5 बजे के बाद फिर शुरू होगा और रात 11:30 या 11:55 बजे तक चलेगा।

ज्यादातर शहरों में बैंक भी रहेंगे बंद

बैंकिंग सेक्टर में भी 28 मई को ज्यादातर शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी और ईटानगर में बैंक खुले रहेंगे। इसके अलावा 27 मई को भी गुवाहाटी, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बकरीद के कारण बैंक बंद हैं। यह जानकारी Reserve Bank of India की छुट्टियों की लिस्ट में दी गई है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख