return to news
  1. Dhoot Transmission IPO: ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी का आईपीओ जल्द, प्राइस बैंड से बिजनेस तक सब कुछ

मार्केट न्यूज़

Dhoot Transmission IPO: ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी का आईपीओ जल्द, प्राइस बैंड से बिजनेस तक सब कुछ

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 07, 2026, 19:28 IST

सारांश

Dhoot Transmission IPO में निवेश करने के लिए एक लॉट में 17 शेयर होंगे। इसके बाद भी निवेशक 17-17 शेयरों के मल्टीपल में आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने IPO में 50% तक हिस्सा योग्य संस्थागत निवेशकों (QIB) के लिए, कम से कम 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए और कम से कम 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है।

Dhoot Transmission IPO

IPO बंद होने के बाद 13 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने की संभावना है।

ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली Dhoot Transmission का आईपीओ 10 अगस्त 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी ने अपने IPO का प्राइस बैंड 829 रुपये से 871 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशक इस इश्यू में 12 अगस्त (बुधवार) तक बोली लगा सकेंगे। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए बोली 7 अगस्त को खुलेगी। यहां हमने आईपीओ और कंपनी से जुड़ी पूरी जानकारी दी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

प्राइस बैंड और लॉट साइज

Dhoot Transmission IPO में निवेश करने के लिए एक लॉट में 17 शेयर होंगे। इसके बाद भी निवेशक 17-17 शेयरों के मल्टीपल में आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने IPO में 50% तक हिस्सा योग्य संस्थागत निवेशकों (QIB) के लिए, कम से कम 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए और कम से कम 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख

IPO बंद होने के बाद 13 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने की संभावना है। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 14 अगस्त को रिफंड शुरू हो जाएगा। इसी दिन सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर भी क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की BSE और NSE पर 17 अगस्त को लिस्टिंग होने की संभावना है।

IPO से कितनी रकम जुटाएगी कंपनी?

Dhoot Transmission के IPO का साइज 3,066.89 करोड़ रुपये है। इसके तहत 1400 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 1,666.89 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।। OFS के जरिए मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इनमें प्रमुख निवेशक Bain Capital भी शामिल है। वर्तमान में Bain Capital के पास कंपनी में लगभग 55% हिस्सेदारी है, जबकि बाकी हिस्सेदारी Dhoot फैमिली के पास है।

प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर यानी 871 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कंपनी का संभावित मार्केट कैप करीब 17,816 करोड़ रुपये होगा। इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर Axis Capital, Jefferies, Kotak Mahindra Capital, Nomura, SBI Capital Markets और 360 ONE WAM हैं।

कंपनी क्या करती है?

साल 1999 में स्थापित Dhoot Transmission ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए कई तरह के कंपोनेंट्स बनाती है। कंपनी वायरिंग हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर, ऑटोमोटिव स्विच, कॉर्ड, केबल और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपोनेंट्स तैयार करती है। इसके उत्पाद दोपहिया, तिपहिया, पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल, ऑफ-हाईवे व्हीकल और कृषि उपकरणों में इस्तेमाल होते हैं। कंपनी पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों (ICE) के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी सप्लाई करती है।

भारत समेत कई देशों में मौजूदगी

कंपनी के भारत, ब्रिटेन, स्लोवाकिया और थाईलैंड में कुल 22 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग और डिजाइन सेंटर और प्रमुख ऑटोमोबाइल हब के पास वेयरहाउस भी मौजूद हैं। कंपनी की रणनीति इन-हाउस प्रोडक्ट डेवलपमेंट, बैकवर्ड इंटीग्रेशन और वाहन निर्माताओं (OEMs) के साथ लंबे समय तक साझेदारी पर आधारित है। इसके प्रमुख ग्राहकों में Bajaj Auto, TVS Motor, Honda Motorcycle & Scooter India और Royal Enfield जैसी बड़ी ऑटो कंपनियां शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख