return to news
  1. क्रूड ऑयल में तेजी से बिगड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स 455 अंक लुढ़का, निफ्टी 24570 पर बंद

मार्केट न्यूज़

क्रूड ऑयल में तेजी से बिगड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स 455 अंक लुढ़का, निफ्टी 24570 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 07, 2026, 15:41 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Bajaj Finance, Bajaj Finserv, ICICI Bank, Trent और Kotak Mahindra Bank के शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ TCS, M&M, SBIN, Infosys और BEL के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

भारतीय शेयर बाजार में आज 07 अगस्त को पूरे दिन बिकवाली का दबाव रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 455.59 अंकों की गिरावट रही और यह 78,499.17 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 65.35 अंक टूटकर 24570.65 के लेवल पर आ गया है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर बढ़ते तनाव बना हुआ है। इसके चलते आज क्रूड ऑयल के भाव में तेजी नजर आ रही है। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर हुआ है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bajaj Finance, Bajaj Finserv में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Bajaj Finance, Bajaj Finserv, ICICI Bank, Trent और Kotak Mahindra Bank के शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ TCS, M&M, SBIN, Infosys और BEL के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.21 फीसदी चढ़ गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी ऑटो समेत कई सेक्टर्स में तेजी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसमें भी मिला-जुला रुझान दिखा। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी ऑटो में रही और यह करीब 1.75 फीसदी तक बढ़ गया। निफ्टी IT इंडेक्स में भी करीब 1.50 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा निफ्टी FMCG, मेटल, PSU बैंक, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस और सीमेंट इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी प्राइवेट बैंक 1 फीसदी तक लुढ़क गया। निफ्टी मीडिया, फार्मा, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और केमिकल्स इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

शेयर बाजार में आज क्यों आई गिरावट?

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। दरअसल, हूती विद्रोहियों ने यमन में बड़े हमले की जिम्मेदारी ली और सऊदी अरब के एक तेल टैंकर को निशाना बनाने का दावा किया। इसके साथ ही ईरान ने Strait of Hormuz को पूरी तरह खोलने के लिए अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने की शर्त रखी है।

इस जियो पॉलिटिकल टेंशन का असर आज क्रूड ऑयल के भाव पर भी दिखा। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.75 फीसदी उछलकर करीब 84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 95.28 पर आ गया। इन सभी वजहों से आज बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख