return to news
  1. Stocks to Watch: Adani Power खरीदेगी GVK एनर्जी, Swiggy समेत आज इन शेयरों में दिख रहा है एक्शन

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Adani Power खरीदेगी GVK एनर्जी, Swiggy समेत आज इन शेयरों में दिख रहा है एक्शन

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 08, 2026, 09:31 IST

सारांश

Adani Power को GVK एनर्जी को खरीदने के लिए रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल से लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) मिला है। GVK एनर्जी उत्तराखंड में 330 MW के हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट की मालिक है और उसे अपनी सब्सिडियरी अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी के जरिए चलाती है।

Stock to watch

CONCOR को ईस्टर्न रेलवे से ₹89.09 करोड़ का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

आज 08 अक्टूबर को कई ऐसे शेयर हैं, जिनमें जबरदस्त एक्शन दिख रहा है। इनमें Adani Power, Swiggy, Mankind Pharma और Shiprocket जैसे शेयर शामिल हैं। अलग-अलग कारणों से इन शेयरों में आज उतार-चढ़ाव दिख रहा है। आज शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय BSE Sensex में 395.27 अंकों की गिरावट थी और यह 75,737.54 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 108.30 अंक लुढ़ककर 23,670.35 के स्तर पर आ गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Adani Power

अडानी पावर को GVK एनर्जी को खरीदने के लिए रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल से लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) मिला है। GVK एनर्जी उत्तराखंड में 330 MW के हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट की मालिक है और उसे अपनी सब्सिडियरी अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी के जरिए चलाती है।

Container Corporation of India (CONCOR)

CONCOR को ईस्टर्न रेलवे से ₹89.09 करोड़ का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस खबर के बाद आज इसके शेयर फोकस में रहेंगे। डील के तहत कंपनी 12 रेक BLSS वैगन्स की सप्लाई करेगी।

Shiprocket

Shiprocket के शेयरों पर भी आज निवेशकों की नजर रहेगी। कंपनी ने ऐलान किया है कि जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड लॉस सालाना आधार पर घटकर 13.7 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 18 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 33.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 592 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की जून तिमाही में यह आंकड़ा 442 करोड़ रुपये था।

Swiggy

ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी ने घोषणा की है कि वह अपनी रिटेल डिस्ट्रीब्यूशन और B2B लॉजिस्टिक्स फर्म Lynk Logistics को e-commerce स्टार्टअप Udaan को बेचने जा रही है। यह डील 500 करोड़ रुपये की होगी। इसके बदले स्विगी को Udaan की पैरेंट कंपनी (Trustroot Internet) में 2.8% की हिस्सेदारी मिलेगी। दूसरी तरफ MSCI ने स्विगी को अपने ग्लोबल स्टैंडर्ड और मिड-कैप इंडेक्स से बाहर कर दिया है, जो 7 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गया है।

Arisinfra Solutions

Arisinfra Solutions की सब्सिडियरी Arisunitern RE Solutions को O2 Spaces से ऑर्डर मिला है। O2 Spaces, Vaishnavi Residences Group से जुड़ी एक पार्टनरशिप फर्म है। कंपनी को बेंगलुरु के Whitefield में Morning Mist नाम के रेजिडेंशियल अपार्टमेंट प्रोजेक्ट के लिए DaaS (Developer-as-a-Service) सेवाएं देनी हैं। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित GDV करीब ₹280 करोड़ है। इससे Arisinfra के लिए ₹100 करोड़ से ज्यादा के मटेरियल सप्लाई का अवसर बन सकता है।

Asian Energy Services

Asian Energy Services की सब्सिडियरी Oilmax Energy को अरुणाचल प्रदेश सरकार से Letter of Intent (LoI) मिला है। यह LoI Pakro Vanadium and Graphite Block के लिए Composite Licence देने से जुड़ा है। यह ब्लॉक अरुणाचल प्रदेश के Pakro Village में स्थित है और करीब 155.46 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है।

Neuland Laboratories

Neuland Laboratories के बोर्ड ने आंध्र प्रदेश के Kakinada में करीब 134 एकड़ जमीन खरीदने के लिए ₹126 करोड़ के कैपेक्स को मंजूरी दी है। कंपनी के पास भविष्य में इसी से सटी करीब 66 एकड़ अतिरिक्त जमीन खरीदने का Right of First Refusal भी है। कंपनी इस जमीन का इस्तेमाल भविष्य में अपने कारोबार के विस्तार के लिए करेगी।

Mankind Pharma

Mankind Pharma की सब्सिडियरी Bharat Serums & Vaccines के शेयरधारकों ने कंपनी के स्वैच्छिक परिसमापन (Voluntary Liquidation) को मंजूरी दे दी है। यानी Bharat Serums & Vaccines को स्वेच्छा से बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।

GE Vernova T&D

GE Vernova T&D सबसे कम बोली लगाने वाली L1 बिडर बनकर उभरी है। कंपनी को Barmer II से South Kalamb तक रिन्यूएबल पावर की निकासी के लिए 6,000 MW क्षमता वाले ±800 kV HVDC LCC टर्मिनल स्टेशन के डिजाइन और स्थापना का प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। इसमें 2 टर्मिनल स्टेशन, प्रत्येक की क्षमता 3,000 MW, शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख