return to news
  1. इंश्योरेंस मार्केट में सेंट्रल बैंक की एंट्री, फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस में 25.18% हिस्सेदारी पर कब्जा

मार्केट न्यूज़

इंश्योरेंस मार्केट में सेंट्रल बैंक की एंट्री, फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस में 25.18% हिस्सेदारी पर कब्जा

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 05, 2025, 15:54 IST

सारांश

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को शेयर मार्केट को दी जानकारी में बताया कि बुधवार (4 जून) को 65,43,80,439 शेयर के अधिग्रहण के साथ बैंक ने इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखा है। वर्तमान में, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (एफजीआईएलसीसीएल) में 25.28% हिस्सेदारी है।

शेयर सूची

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

पब्लिक सेक्टर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने दिवाला प्रक्रिया के तहत 57 करोड़ रुपये में फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 25.18% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को शेयर मार्केट को दी जानकारी में बताया कि बुधवार (4 जून) को 65,43,80,439 शेयर के अधिग्रहण के साथ बैंक ने इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखा है। वर्तमान में, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (एफजीआईएलसीसीएल) में 25.28% हिस्सेदारी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने भारतीय दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता बोर्ड (Insolvency and Bankruptcy Board of India, IBBI) विनियमन, 2016 के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत बोली/समाधान योजना के जरिए फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 25.18% शेयर हिस्सेदारी को मंजूरी दे दी है। एफजीआईएलसीसीएल बचत इंश्योरेंस, Unit Linked Insurance Plan (ULIP), टर्म इंश्योरेंस प्लान, हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, बाल योजना, रिटायरमेंट स्कीम, ग्रामीण इंश्योरेंस स्कीम और समूह बीमा योजनाएं प्रदान करता है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले वर्ष अगस्त में घोषणा की थी कि वह जीवन एवं साधारण बीमा उपक्रमों में कर्ज में डूबी फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) की हिस्सेदारी अधिग्रहण के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरा है। बैंक ने कहा था कि उसे फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) की श्रेणी 1 परिसंपत्तियों की बिक्री के लिए ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) द्वारा सफल बोलीदाता घोषित किया गया है।

फ्यूचर एंटरप्राइजेज के पास फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस में 25% और फ्यूचर जनरली लाइफ इंश्योरेंस में 33% हिस्सेदारी थी। फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का मुख्यालय मुंबई में है और इसकी स्थापना 2006 में हुई थी। जनरली, फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 73.99% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी शेयरधारक है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख