return to news
  1. Sacheerome IPO: फ्रेग्रेंस प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी का 9 जून से खुलेगा आईपीओ, प्राइस बैंड समेत पूरी डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

Sacheerome IPO: फ्रेग्रेंस प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी का 9 जून से खुलेगा आईपीओ, प्राइस बैंड समेत पूरी डीटेल्स

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 05, 2025, 13:50 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Sacheerome के IPO के तहत 60.40 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी। आईपीओ के लिए लॉट साइज 1200 शेयरों का है।

Sacheerome IPO

Sacheerome IPO: सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 12 जून को होने की उम्मीद है।

Sacheerome का IPO 9 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 61.62 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए 96-102 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 11 जून तक निवेश का मौका रहेगा। इसके शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Sacheerome IPO के बारे में

Sacheerome के आईपीओ के तहत 60.40 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

Sacheerome IPO का लॉट साइज

आईपीओ के लिए लॉट साइज 1200 शेयरों का है। निवेशक इसके मल्टीपल में भी बोली लगा सकते हैं। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 1,22,400 रुपये का निवेश करना होगा।

Sacheerome IPO के जरूरी डेट्स

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 12 जून को होने की उम्मीद है। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 13 जून से शुरू होगी। इसके शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 16 जून है। कंपनी के प्रमोटर मनोज अरोड़ा, अलका अरोड़ा और ध्रुव अरोड़ा हैं।

GYR कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है। वहीं, MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लिंक इनटाइम) इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। इसके लिए मार्केट मेकर गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड है।

Sacheerome का बिजनेस

Sacheerome Limited की स्थापना जून 1992 में हुई थी। यह एक क्रिएटिव एंटिटी है जो खुशबू (Fragrance) और स्वाद (Flavour) बनाने और डिजाइन करने का काम करती है। कंपनी कॉस्मेटिक फ्रेग्रेंस, इंडस्ट्रियल फ्रेग्रेंस, परफ्यूम, फूड एडिटिव्स और फ्लेवरिंग एसेंस जैसे कई प्रोडक्ट बनाती है। यह B2B FMCG सेक्टर में काम करती है और भारत सहित दुनियाभर की प्रमुख कंपनियों को अपनी सेवाएं देती है।

इसके फ्रेग्रेंस प्रोडक्ट्स का उपयोग पर्सनल केयर, बॉडी केयर, हेयर केयर, फैब्रिक केयर, होम केयर, बेबी केयर, फाइन फ्रेग्रेंस, एयर केयर, पेट केयर, मेन्स ग्रूमिंग और हाइजीन व वेलनेस जैसी इंडस्ट्री में किया जाता है। इसके फ्लेवर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बेवरेज, बेकरी, कन्फेक्शनरी, डेयरी प्रोडक्ट्स, हेल्थ व न्यूट्रिशन, ओरल केयर, शीशा, मीट प्रोडक्ट्स, ड्राय फ्लेवर और सीजनिंग आदि में होता है।

Sacheerome का फाइनेंशियल (करोड़ रुपये में)

पीरियड31 मार्च 202531 मार्च 202431 मार्च 2023
एसेट्स84.6763.5249.22
रेवेन्यू108.1386.4070.93
PAT15.9810.675.99
नेट वर्थ61.9946.0035.33
रिजर्व एंड सरप्लस45.6529.6731.25
कुल उधार3.471.430.00
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

अगला लेख