return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex-Nifty में दमदार रैली, रेट कट की उम्मीदों से बाजार को लगे पंख

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex-Nifty में दमदार रैली, रेट कट की उम्मीदों से बाजार को लगे पंख

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 05, 2025, 15:50 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Power Grid, ICICI Bank, Reliance Industries और UltraTech Cement के शेयरों में देखी गई। दूसरी ओर, Indusind Bank, Axis Bank, Bajaj Finserv और Bajaj Finance के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: NSE पर आज मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिली।

Stock Market: आज 5 जून को भारतीय शेयर बाजार में जमकर खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते BSE Sense में 443.94 अंकों की तेजी रही और यह 81442.19 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 130.70 अंकों की मजबूती रही और यह 24750.90 पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि RBI ब्याज दरों में एक बार फिर कटौती कर सकता है। इसके अलावा, मजबूत ग्लोबल संकेतों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी के चलते भी सेंटीमेंट बेहतर हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, Power Grid समेत ये शेयर भागे

आज के कारोबार में Sensex के ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Power Grid, ICICI Bank, Reliance Industries और UltraTech Cement के शेयरों में देखी गई। दूसरी ओर, Indusind Bank, Axis Bank, Bajaj Finserv और Bajaj Finance के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

NSE पर आज मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.65 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.96 फीसदी उछल गया।

निफ्टी फार्मा और रियल्टी में मजबूती

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में रही। निफ्टी फार्मा में 1.28 फीसदी और रियल्टी में 1.75 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

इसके अलावा, निफ्टी FMCG, IT और मेटल इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि, निफ्टी ऑटो, मीडिया, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक में बिकवाली का दबाव रहा।

मार्केट में रैली की क्या है वजह?

रेपो रेट में कटौती की उम्मीद

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक शुक्रवार को खत्म होगी। माना जा रहा है कि RBI लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती कर सकता है। अप्रैल में खुदरा महंगाई दर घटकर करीब 6 साल के निचले स्तर 3.16% पर आ गई, जिससे RBI को ग्रोथ को प्राथमिकता देने का मौका मिला है। RBI का अनुमान है कि पूरे वित्त वर्ष में महंगाई औसतन 4% के आस-पास रहेगी।

एशियाई बजाारों में मजबूती

दक्षिण कोरिया का Kospi, हांगकांग का Hang Seng, और चीन का SSE Composite जैसे बड़े एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। हालांकि अमेरिका के बाजार बीती रात मिले-जुले बंद हुए, लेकिन एशिया में पॉजिटिव माहौल बना रहा, जिससे भारतीय बाजारों को भी सहारा मिला।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) फिर से भारतीय शेयर बाजार में खरीदार बनकर लौटे। उन्होंने 1,076.18 करोड़ रुपये की खरीदारी की। विदेश से आए इस नए निवेश ने बाजार को और मजबूती दी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख