return to news
  1. Va Tech Wabag, Vishal, MobiKwik... देखें, आज किन स्टॉक्स पर बाजार की नजरें

मार्केट न्यूज़

Va Tech Wabag, Vishal, MobiKwik... देखें, आज किन स्टॉक्स पर बाजार की नजरें

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 18, 2024, 15:17 IST

सारांश

दोपहर 12:42 बजे, S&P BSE SENSEX 578.50 अंक नीचे 80,105.95 पर और NSE का NIFTY50 इंडेक्स 173.35 अंक नीचे 24,162.65 पर ट्रेड कर रहा था।

बाजार में दोपहर को भी छाई रही सुस्ती

बाजार में दोपहर को भी छाई रही सुस्ती

Buzzing Stocks: शेयर बाजार में बुधवार की दोपहर को भी उतार के ट्रेंड्स हावी रहे। हेल्थकेयर को छोड़कर सभी सेक्टर्स में गिरावट देखी गई। दोपहर 12:42 बजे, S&P BSE SENSEX 578.50 अंक नीचे 80,105.95 पर और NSE का NIFTY50 इंडेक्स 173.35 अंक नीचे 24,162.65 पर ट्रेड कर रहा था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
एक नजर डालते हैं उन स्टॉक्स पर जो आज चर्चा में रहे-
Va Tech Wabag: Va Tech Wabag के शेयर्स 19.17% तक नीचे पहुंचकर ₹1,522.30/शेयर के भाव से BSE पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी ने एक दिन पहले एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी थी कि सऊदी वॉटर अथॉरिटी के साथ उसका ₹2,700 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट कैंसल हो गया है।
Sanghi Industries: सांघी इंडस्ट्रीज के शेयर्स भी बुधवार को करीब 13% की भारी गिरावट के साथ BSE पर 52 हफ्तों में सबसे नीचे ₹67.42 के भाव पर पहुंच गए। वहीं, NSE पर भी ये 52 हफ्तों में सबसे नीचे ₹67.01 पर रहे। अडानी ग्रुप के अंबुजा सीमेंट्स के साथ कंपनी के विलय की रिपोर्ट्स का इसके शेयर्स पर नकारात्मक असर पड़ा है।
Vishal Mega Mart: सुपरमार्केट चेन Vishal Mega Mart Ltd के शेयर्स बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने के बाद 41% ऊपर पहुंच गए। इनका इशू प्राइस ₹78 का था और BSE पर ₹110 की कीमत पर लिस्ट हुए थे। NSE पर ये इशू प्राइस पर 33.33% के प्रीमियम के साथ ₹104 के शेयर प्राइस पर लिस्ट हुए।
MobiKwik: फिनटेक कंपनी One Mobikwik Systems Ltd के शेयर्स बुधवार को 58% के बंपर प्रीमियम के साथ ₹279 पर लिस्ट हुए।
Sai Life Sciences: Sai Life Sciences Ltd भी 20% प्रीमियम के साथ ₹549 पर लिस्ट हुए थे। ये ₹660 से शुरू होकर ₹702 तक पहुंचे। NSE पर कंपनी के शेयर 18.39% की बढ़त के साथ ₹650 पर लिस्ट हुए थे।
Kalpataru Projects: Kalpataru Projects International (KPIL) के शेयर्स 2% की गिरावट के साथ BSE पर ₹1,310.15/शेयर प्राइस पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी ने बताया था कि उसने qualified institutional placement (QIP) के रास्ते इक्विटी शेयर इशू करके ₹1,000 करोड़ कैपिटल जुटा लिया है।
Inox Wind: Inox Wind (IWL) ने बुधवार को ऐलान किया कि उसे Serentica Renewables से 60 MW इक्विपमेंट सप्लाई का ऑर्डर मिला है। 3MW-क्लास विंड टर्बाइन के लिए ये ऑर्डर आया है। इसके बाद कंपनी के स्टॉक BSE पर 1% की गिरावट के साथ ₹190.05 पर ट्रेड कर रहे थे।

LTIMindtree: LTIMindtree के शेयर्स भी 1% की गिरावट के साथ ₹6,631.40 पर रहे। कंपनी ने मंगलवार को बताया था कि उसने कर्नाटक हाई कोर्ट से एक ऑर्डर को लेकर अंतरिम स्टे मिल गया है। टैक्स अथॉरिटीज ने ₹87.9 करोड़ का नोटिस दिया था। इसमें से ₹43.9 करोड़ टैक्स और ₹44 पेनाल्टी में मांगा गया है। इसके अलावा अप्रैल 2018 से लेकर जनवरी 2023 तक के लिए ब्याज भी देने को कहा गया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख