return to news
  1. MTAR, Bharti Airtel, RBL Bank... इन स्टॉक्स पर आज रहीं बाजार की नजरें

मार्केट न्यूज़

MTAR, Bharti Airtel, RBL Bank... इन स्टॉक्स पर आज रहीं बाजार की नजरें

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 20, 2024, 14:38 IST

सारांश

MTAR टेक्नॉलजी के शेयर 8% की उछाल के साथ ₹1,756.85/शेयर के दाम पर BSE पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी ने एक्सचेंज में जानकारी दी थी कि उसे क्लीन एनर्जी और एयरोस्पेस सेग्मेंट में ₹226 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

शेयर बाजार में छाई रही सुस्ती, सुबह चढ़ने के बाद दोपहर तक गिरावट की ओर स्टॉक्स

शेयर बाजार में छाई रही सुस्ती, सुबह चढ़ने के बाद दोपहर तक गिरावट की ओर स्टॉक्स

Stock market today: इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक शुक्रवार दोपहर तक गिरावट को लौट गए। इसके पहले सुबह सुस्ती के साथ खुलने के बाद बाजार ने कुछ रफ्तार पकड़ी थी लेकिन उतार-चढ़ाव बना हुआ था। दोपहर 12:12 बजे S&P BSE SENSEX 217.55 अंकों की गिरावट के साथ 79,000.50 पर ट्रेड कर रहा था जबकि NIFTY50 सूचकांक 43.8 अंक नीचे 23,907.90 पर पहुंच गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
एक नजर डालते हैं उन स्टॉक्स पर जिनपर बाजार की नजरें टिकी रहीं-
MTAR टेक्नॉलजी के शेयर 8% की उछाल के साथ ₹1,756.85/शेयर के दाम पर BSE पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी ने एक्सचेंज में जानकारी दी थी कि उसे क्लीन एनर्जी और एयरोस्पेस सेग्मेंट में ₹226 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

इसमें क्लीन एनर्जी सेक्टर से Bloom Energy के प्रॉडक्ट्स का ₹191 करोड़ और एयरोस्पेस में Rafael, IMI सिस्टम्स, IAI जैसे कस्टमर्स से ₹35 करोड़ शामिल हैं। ₹225 करोड़ के ऑर्डर्स एक साल के अंदर पूरे कर दिए जाएंगे और बचे हुए अप्रैल 2026 तक।

Bharti Airtel के शेयर्स BSE पर 0.37% ऊपर ₹1,605.50 की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी ने बताया था कि उसने टेलिकॉम विभाग को ₹3,626 करोड़ का पेमेंट कर दिया है। यह 2016 में लिए गए स्पेक्ट्रम से जुड़ा बकाया चुकाने के लिए किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने 8.65% से ज्यादा ब्याज दर वाले बकाये चुका दिए हैं।
Prataap Snacks के शेयर्स BSE पर 8% ऊपर ₹1,104.50 के भाव से ट्रेड कर रहे थे। Exide Industries के शेयर्स भी थोड़ी बढ़त के साथ BSE पर ₹440.25 की कीमत पर पहुंच गए थे। इससे पहले ये ₹456.80 पर थे। कंपनी ने एक्सेंज को बताया था कि उसकी सब्सिडियरी Exide Energy Solutions और Hyundai Motor India Limited ने बैटरी सेल्स के उत्पादन और सप्लाई के लिए समझौता किया है। HMIL की इलेक्ट्रिक गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले सेल्स के लिए यह समझौता किया गया है।
Amara Raja Energy के शेयर्स 1% ऊपर चल रहे थे। कंपनी ने ऐलान किया था कि HMIL ने अपने घरेलू उत्पादों में Amara की बैटरी लगाने का वादा किया है।
RBL Bank के शेयर्स BSE पर 4% से ज्यादा गिरावट के साथ ₹157.70 पर ट्रेड कर रहे थे। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टैनली ने बैंक की कमाई के प्रॉजेक्शन 2025 के लिए 1%, 2026 के लिए 9% और 2027 के लिए 2% घटा दिए हैं। बैंक के क्रेडिट कार्ड और माइक्रो-लेंडिंग पोर्टफोलियो में ऐसेट क्वॉलिटी को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।
Vakrangee के शेयर्स BSE पर 6% ऊपर ₹34.04 पर ट्रेड कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने Canara Bank के साथ मिलकर बैंकिंग सर्विसेज देने का फैसला किया है।
International Gemmological Institute के शेयर्स NSE पर 22.3% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए और ₹417 के इशू प्राइस के बदले ₹510 की कीमत के साथ बाजार में उतरे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख