return to news
  1. क्या क्यूआईपी से मिलेगी ग्रोथ को नई रफ्तार? बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी से निवेशक खुश

मार्केट न्यूज़

क्या क्यूआईपी से मिलेगी ग्रोथ को नई रफ्तार? बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी से निवेशक खुश

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 12, 2026, 11:22 IST

सारांश

इसका असर बजाज फाइनेंस के शेयरों पर दिख रहा है। बजाज फाइनेंस के शेयर आज 3.5% से ज्यादा यानी कि 35 रुपये से ज्यादा चढ़कर 1,113 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड कर रहे थे।

शेयर सूची

BAJFINANCE
--
बजाज फाइनेंस

बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी, निवेशकों का बढ़ा भरोसा (Photo: Shutterstock)

देश की प्रमुख नॉन-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में शामिल बजाज फाइनेंस ने अपने कारोबार के विस्तार और फ्यूचर की फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने पात्र संस्थागत नियोजन (Qualified Institutional Placement, QIP) के जरिए 11,700 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की पेशकश शुरू कर दी है। इस पहल का उद्देश्य कंपनी की वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा कारोबार बढ़ाने के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध कराना है। इसका असर बजाज फाइनेंस के शेयरों पर दिख रहा है। बजाज फाइनेंस के शेयर आज 3.5% से ज्यादा यानी कि 35 रुपये से ज्यादा चढ़कर 1,113 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड कर रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी की ओर से शेयर मार्केट को दी गई जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की विशेष समिति ने बुधवार को हुई मीटिंग में क्यूआईपी इश्यू खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह इश्यू निर्धारित शर्तों और नियामकीय प्रावधानों के अनुसार पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए खोला गया है। क्यूआईपी के जरिये कंपनियां घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों से शेयर जारी करके पूंजी जुटाती हैं।

प्रति शेयर 992.25 रुपये तय किया गया न्यूनतम मूल्य

बजाज फाइनेंस ने इस इश्यू के लिए प्रति इक्विटी शेयर 992.25 रुपये का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया है। कंपनी ने बताया कि यह मूल्य भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूंजी निर्गम और प्रकटीकरण आवश्यकताओं (आईसीडीआर) से जुड़े नियमों में निर्धारित मूल्य निर्धारण प्रक्रिया के आधार पर तय किया गया है।

न्यूनतम मूल्य तय करना क्यूआईपी प्रोसेस का एक अहम हिस्सा है। इसके आधार पर संस्थागत निवेशकों को शेयर अलॉट करने की कीमत निर्धारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। हालांकि, अंतिम निर्गम मूल्य निवेशकों की मांग और लागू नियामकीय प्रावधानों के अनुसार तय किया जा सकता है।

शेयरधारकों से मिली छूट देने की अनुमति

कंपनी ने यह भी क्लियर किया है कि उसे इश्यू के न्यूनतम मूल्य पर 5% तक की छूट देने का अधिकार हासिल है। यह मंजूरी 2 नवंबर, 2026 को विशेष प्रस्ताव के माध्यम से शेयरधारकों से मिली थी। इस प्रावधान के तहत कंपनी जरूरत और निर्धारित नियमों के अनुरूप संस्थागत निवेशकों को अंतिम कीमत में छूट दे सकती है। इससे कंपनी को इश्यू की कीमत तय करने में कुछ लचीलापन मिल सकता है। साथ ही, संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने में भी यह व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

विस्तार योजनाओं को मिलेगी वित्तीय मजबूती

बजाज फाइनेंस का यह पूंजी जुटाने का कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब वित्तीय सेवा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। एनबीएफसी कंपनियों के लिए कर्ज वितरण का विस्तार, नई सेवाओं का विकास, डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूत करना और जोखिम प्रबंधन में निवेश करना महत्वपूर्ण हो गया है।

11,700 करोड़ रुपये की प्रस्तावित पूंजी से कंपनी को अपनी वित्तीय क्षमता बढ़ाने और भविष्य की व्यावसायिक योजनाओं को समर्थन देने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, अतिरिक्त इक्विटी पूंजी कंपनी को अपने कारोबार के विस्तार के लिए मजबूत आधार प्रदान कर सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories