return to news
  1. Stocks to Watch: Tata Power ने जारी किए शानदार नतीजे, Bajaj Finance का QIP लॉन्च, आज इन कंपनियों पर टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Tata Power ने जारी किए शानदार नतीजे, Bajaj Finance का QIP लॉन्च, आज इन कंपनियों पर टिकी नजर

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड November 12, 2026, 07:30 IST

सारांश

Tata Power ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 48.6% बढ़कर 1,366 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 919 करोड़ रुपये था।

Stocks to watch

Bajaj Finance ने 11 नवंबर को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है।

Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजार में आज 12 नवंबर को कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। Tata Power, Bajaj Finance, Mishra Dhatu Nigam, DCX Systems, Triveni Turbine, Aurobindo Pharma और ITC जैसे शेयर खबरों के चलते फोकस में रहेंगे। कुछ कंपनियों ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जबकि कुछ कंपनियों ने कारोबारी फैसलों और अन्य अपडेट की जानकारी दी है। इसके अलावा अक्टूबर के लाइफ इंश्योरेंस कारोबार के आंकड़े भी सामने आए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Power

Tata Power ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 48.6% बढ़कर 1,366 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 919 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी 27.1% बढ़कर 19,636 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह 15,444 करोड़ रुपये था। Tata Power ने महाराष्ट्र में 1,800 मेगावाट का पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए 11,871 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है।

Mishra Dhatu Nigam और DCX Systems

Mishra Dhatu Nigam यानी MIDHANI का नेट प्रॉफिट दोगुने से ज्यादा बढ़कर 28 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 13 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 41.1% बढ़कर 296 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, DCX Systems का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। कंपनी का नेट लॉस घटकर केवल 0.2 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे 9 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 27.5% गिरकर 140 करोड़ रुपये रहा।

Triveni Turbine

Triveni Turbine के नतीजे कमजोर रहे। कंपनी का नेट प्रॉफिट 41.6% गिरकर 53.3 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 91.2 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू भी 3% घटकर 491 करोड़ रुपये रहा। EBITDA में 43.9% की गिरावट आई और यह 64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। EBITDA मार्जिन भी पिछले साल के 23% से घटकर 13% रह गया।

Bajaj Finance

Bajaj Finance ने 11 नवंबर को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 992.25 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। कंपनी इस कीमत पर 5% तक का डिस्काउंट भी दे सकती है।

लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां

अक्टूबर के आंकड़ों के मुताबिक, HDFC Life का कुल प्रीमियम 17.8% बढ़कर 3,334 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का कुल एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) 16.3% बढ़कर 1,276 करोड़ रुपये रहा।

SBI Life का कुल प्रीमियम 11.6% बढ़कर 3,556 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, इसका इंडिविजुअल APE 0.9% घटकर 1,681 करोड़ रुपये रहा। दूसरी तरफ, LIC का कुल प्रीमियम 31.3% बढ़कर 25,316 करोड़ रुपये हो गया। इसका कुल APE 19.5% बढ़कर 5,827 करोड़ रुपये रहा। Go Digit General Insurance का कुल प्रीमियम 39.2% बढ़कर 168 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, इसका इंडिविजुअल APE 77.5% गिरकर 4 करोड़ रुपये रह गया।

Aurobindo Pharma

Aurobindo Pharma की अमेरिकी सब्सिडियरी Lannett Company के Seymour प्लांट का US FDA ने 17 से 21 अगस्त 2026 के बीच निरीक्षण किया था। इस दौरान रेगुलेटर ने चार आपत्तियां दर्ज की थीं। कंपनी ने तय समय में इनका जवाब दिया, लेकिन अब US FDA ने इस प्लांट के निरीक्षण परिणाम को 'ऑफिशियल एक्शन इंडिकेटेड' (OAI) कैटेगरी में रखा है।

ITC और Tata Investment Corporation

ITC ने अपने Gold Flake RSFT (69 mm) सिगरेट पैक की कीमत 10 रुपये बढ़ाकर 135 रुपये कर दी है। पहले इसकी कीमत 125 रुपये थी। फरवरी 2026 में भी कंपनी ने इसकी कीमत 95 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये की थी। वहीं, Tata Investment Corporation में Noel N Tata 11 नवंबर से चेयरमैन और डायरेक्टर के पद से रिटायर हो गए हैं। कंपनी के बोर्ड ने उन्हें 12 नवंबर से चेयरमैन एमेरिटस नियुक्त किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories