return to news
  1. HFCL के हाथ लगा ₹834.36 करोड़ का तगड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर, शेयर फोकस में, हर डीटेल यहां

मार्केट न्यूज़

HFCL के हाथ लगा ₹834.36 करोड़ का तगड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर, शेयर फोकस में, हर डीटेल यहां

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 12, 2026, 08:37 IST

सारांश

HFCL को मिले इन निर्यात ऑर्डरों के तहत ग्राहक की निर्धारित आवश्यकताओं और स्पेसिफिकेशनों के मुताबिक ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई करनी होगी। कंपनी ने बताया है कि इन ऑर्डरों को जून 2027 तक पूरा किया जाना है।

शेयर सूची

HFCL

HFCL को मिला तगड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर (Photo: Shutterstock)

दूरसंचार उपकरण और ऑप्टिकल फाइबर के सेक्टर में काम करने वाली कंपनी HFCL लिमिटेड को इंटरनेशनल मार्केट से लगभग 834.36 करोड़ रुपये के नए निर्यात ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने 12 नवंबर 2026 को स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में बताया कि उसे ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) की सप्लाई के लिए लगभग 88.94 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऑर्डर हासिल हुए हैं। ये ऑर्डर कंपनी की विदेशी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के जरिए एक प्रतिष्ठित इंटरनेशनल कस्टरम से मिले हैं। कंपनी के मुताबिक इन नए ऑर्डरों से उसकी मैनुफैक्चरिंग क्षमता, टेक्निकल एक्सिलेंस और प्रोडक्ट क्वॉलिटी पर ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर मजबूत हुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में कंपनी की प्रोडक्ट क्षमताओं और क्वॉलिटी को लेकर कस्टमर्स का विश्वास इन ऑर्डरों के जरिए सामने आया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ऑर्डर से जुड़ी हर डीटेल

HFCL को मिले इन निर्यात ऑर्डरों के तहत कस्टरम की निर्धारित जरूरतों और स्पेसिफिकेशन्स के मुताबिक ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई करनी होगी। कंपनी ने बताया है कि इन ऑर्डरों को जून 2027 तक पूरा किया जाना है। ऑर्डर सामान्य व्यावसायिक गतिविधियों के तहत मिले हैं और इनके लिए सामान्य अनुबंध शर्तें लागू होंगी।

ऑर्डर देने वाली संस्था को कंपनी ने इंटरनेशनल कस्टमर बताया है। हालांकि, कंपनी ने कस्टमर का नाम पब्लिक नहीं किया है। इसके अलावा, ऑर्डरों से संबंधित विस्तृत तकनीकी और व्यावसायिक शर्तों का खुलासा भी नहीं किया गया है।

क्यों यह ऑर्डर इतना अहम?

834.36 करोड़ रुपये के ये निर्यात ऑर्डर HFCL के कारोबार के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं। ऑप्टिकल फाइबर केबल टेलिकम्युनिकेशन नेटवर्क, ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी और डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम का एक अहम हिस्सा हैं। ऐसे प्रोडक्ट्स की सप्लाई के लिए इंटरनेशनल ग्राहकों से बड़े ऑर्डर मिलना कंपनी की व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूती देता है।

कंपनी ने अपने आधिकारिक खुलासे में यह भी स्पष्ट किया है कि ऑर्डर देने वाली संस्था में प्रमोटर, प्रमोटर समूह या समूह की कंपनियों का कोई हित नहीं है। साथ ही, इन ऑर्डरों को संबंधित पक्षों के बीच होने वाले लेनदेन यानी रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है।

HFCL ने यह जानकारी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के निर्धारित प्रकटीकरण नियमों के तहत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को उपलब्ध कराई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories