return to news
  1. Q2 Results Live: Astra Microwave का PAT 114% उछला, HAL और Voda Idea समेत कई कंपनियों के नतीजे जल्द

मार्केट न्यूज़

Q2 Results Live: Astra Microwave का PAT 114% उछला, HAL और Voda Idea समेत कई कंपनियों के नतीजे जल्द

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 12, 2026, 12:53 IST

सारांश

आज सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में Astra Microwave Products, Travel Food Services, Bonfiglioli Transmissions, Manorama Industries, NMDC Steel और Reliance Power शामिल हैं।

Q2 Results

आज Page Industries, Bharat Dynamics और IRCTC जैसी कंपनियां भी नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q2 Results Live: FY27 की दूसरी तिमाही के नतीजों का सीजन आज 12 नवंबर को भी जारी है। आज Hindustan Aeronautics Ltd (HAL), Vodafone Idea, Hitachi Energy India, Oil India, Alkem Laboratories, NMDC, Rail Vikas Nigam (RVNL), Page Industries, Bharat Dynamics और IRCTC जैसी कंपनियां सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर रही हैं। इसके साथ ही आज Manappuram Finance, Procter & Gamble Hygiene and Health Care, Amber Enterprises India, TD Power Systems, EIH, Caplin Point Laboratories और Ola Electric Mobility भी नतीजों का ऐलान कर रही हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में Astra Microwave Products, Travel Food Services, Bonfiglioli Transmissions, Manorama Industries, NMDC Steel और Reliance Power शामिल हैं।

12:52 PM: Ola Electric में 4% की तेजी

Ola Electric Mobility के शेयरों में आज 4 फीसदी से ज्यादा की शानदार तेजी है। नतीजों से पहले यह स्टॉक BSE पर 4.25 फीसदी उछलकर 35.90 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। इसका मार्केट कैप 17,945.26 करोड़ रुपये है।

12:40 PM: Astra Microwave का PAT 114% उछला

एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में अपना कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 113.72% बढ़कर ₹51 करोड़ दर्ज किया है, जबकि एक साल पहले यह ₹23.90 करोड़ था। ऑपरेशंस से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 22.47% बढ़कर ₹263 करोड़ हो गया है।

अगला लेख

End of additional stories