return to news
  1. Axis Bank Q4 Results: नेट प्रॉफिट में मामूली गिरावट, लेकिन NII में 5% का उछाल, डिविडेंड का भी ऐलान

मार्केट न्यूज़

Axis Bank Q4 Results: नेट प्रॉफिट में मामूली गिरावट, लेकिन NII में 5% का उछाल, डिविडेंड का भी ऐलान

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 25, 2026, 14:37 IST

सारांश

Axis Bank Q4 Results: अच्छी बात यह रही कि एक्सिस बैंक की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है। ग्रॉस NPA घटकर 1.23 फीसदी हो गया, जो पिछली तिमाही में 1.40 फीसदी था। नेट NPA भी 0.42 फीसदी से घटकर 0.37 फीसदी पर आ गया।

शेयर सूची

Axis Bank

Axis Bank की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 5 फीसदी बढ़कर 14,457 करोड़ रुपये हो गई।

प्राइवेट सेक्टर लेंडर Axis Bank ने मार्च तिमाही (Q4 FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का नेट प्रॉफिट 7,071 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 7,117 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है। हालांकि यह बाजार के अनुमान से अधिक है। इसके अलावा तिमाही आधार पर मुनाफा करीब 9 प्रतिशत बढ़ा है। बैंक ने FY26 के लिए प्रति शेयर 1 रुपये का डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एक्सिस बैंक के शेयरों में बीते शुक्रवार को 0.25 फीसदी की मामूली गिरावट आई और यह स्टॉक BSE पर 1366.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 4.24 लाख करोड़ रुपये है।

Axis Bank की NII में 5% की बढ़ोतरी

Axis Bank की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 5 फीसदी बढ़कर 14,457 करोड़ रुपये हो गई। नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 3.62 फीसदी रहा, जो बैंक की कमाई की स्थिर स्थिति को दिखाता है। इस तिमाही में बैंक के प्रोविजन काफी बढ़ गए। यह 3,522 करोड़ रुपये रहे, जबकि पिछले साल इसी समय यह 1,359 करोड़ रुपये थे। बैंक ने 2,001 करोड़ रुपये का एक अतिरिक्त वन-टाइम प्रोविजन भी बनाया है, ताकि भविष्य में आर्थिक और वैश्विक अनिश्चितताओं से सुरक्षा बनी रहे।

एसेट क्वालिटी में सुधार

अच्छी बात यह रही कि एक्सिस बैंक की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है। ग्रॉस NPA घटकर 1.23 फीसदी हो गया, जो पिछली तिमाही में 1.40 फीसदी था। नेट NPA भी 0.42 फीसदी से घटकर 0.37 फीसदी पर आ गया। बैंक के एडवांसेज 19 प्रतिशत बढ़कर 12.34 लाख करोड़ रुपये हो गए, जिसमें कॉर्पोरेट और SME सेक्टर का बड़ा योगदान रहा। डिपॉजिट भी 14 फीसदी बढ़े। CASA रेशियो 40 फीसदी रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख