return to news
  1. RIL Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 13% घटा, लेकिन रेवेन्यू में उछाल, शेयरधारकों को मिलेगा ₹6 का डिविडेंड

मार्केट न्यूज़

RIL Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 13% घटा, लेकिन रेवेन्यू में उछाल, शेयरधारकों को मिलेगा ₹6 का डिविडेंड

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 24, 2026, 20:00 IST

सारांश

Reliance Industries ने अपने शेयरधारकों के लिए 6 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के शेयरों में आज 1.15 फीसदी की गिरावट रही और यह BSE पर 1327.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप घटकर 17.96 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।

RIL

RIL Q4 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

RIL Q4 Results: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने आज 24 अप्रैल FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी नेट प्रॉफिट 12.55% फीसदी घटकर ₹16,971 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹19,407 करोड़ का मुनाफा कमाया था। RIL ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए ₹10 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹6.00 के डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी के शेयरों में आज 1.15 फीसदी की गिरावट रही और यह BSE पर 1327.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप घटकर 17.96 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

RIL का रेवेन्यू ₹2.94 लाख करोड़ पर

RIL का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर ₹2.94 लाख करोड़ हो गया, जबकि दिसंबर तिमाही में यह ₹2.65 लाख करोड़ और पिछले साल की इसी अवधि में ₹2.61 लाख करोड़ था। इसकी मुख्य वजह रिटेल और डिजिटल सेवाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी है। RIL का EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 44,141 करोड़ रुपये रहा। यह पिछली तिमाही के 46,018 करोड़ रुपये से कम है, लेकिन पिछले साल की समान तिमाही के 43,832 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा है। EBITDA मार्जिन 15% रहा, जो पिछली तिमाही के 17.4% और पिछले साल के 16.8% से कम है। इसका मुख्य कारण बढ़ती लागत रही।

O2C बिजनेस का कैसा रहा प्रदर्शन?

RIL के Oil-to-Chemicals (O2C) बिजनेस में रेवेन्यू बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 1.62 लाख करोड़ रुपये और पिछले साल 1.65 लाख करोड़ रुपये था। हालांकि, इस सेगमेंट का EBITDA घटकर 14,520 करोड़ रुपये रह गया। पिछली तिमाही में यह 16,507 करोड़ रुपये था। इसका प्रॉफिट मार्जिन घटकर 7.9% रह गया।

Oil and Gas सेगमेंट में रेवेन्यू 5,867 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही के लगभग बराबर है, लेकिन सालाना आधार पर कम है। इस बिजनेस का EBITDA घटकर 4,195 करोड़ रुपये रह गया और margin भी काफी घटकर 71.5% पर आ गया।

Retail बिजनेस पर एक नजर

Retail बिजनेस ने मजबूती दिखाई। इस सेगमेंट का रेवेन्यू 98,457 करोड़ रुपये रहा और EBITDA 6,921 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन लगभग 7% पर स्थिर बना रहा, जिससे साफ है कि रिटेल कारोबार ने अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी ने बताया कि कंसोलिडेटेड मटेरियल कॉस्ट यानी कुल सामग्री लागत बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपये हो गई, जिससे मार्जिन पर दबाव पड़ा।

चेयरमैन Mukesh Ambani ने नतीजों पर क्या कहा?

RIL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर Mukesh D. Ambani ने कहा कि FY26 के दौरान दुनिया भर में geopolitical tensions, energy prices में उतार-चढ़ाव और global trade patterns में बदलाव जैसी चुनौतियां रहीं। इन मुश्किलों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत रही और Reliance ने भी स्थिर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कंपनी के डायवर्सिफाइड बिजनेस पोर्टफोलियो और मजबूत घरेलू कारोबार ने इस मुश्किल समय में सहारा दिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख