return to news
  1. Paytm Payments Bank को RBI से बड़ा झटका, बैंकिंग लाइसेंस रद्द करने का ऐलान, शेयरों पर रहेगा फोकस

मार्केट न्यूज़

Paytm Payments Bank को RBI से बड़ा झटका, बैंकिंग लाइसेंस रद्द करने का ऐलान, शेयरों पर रहेगा फोकस

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 24, 2026, 20:04 IST

सारांश

RBI ने यह फैसला Banking Regulation Act, 1949 की धारा 22(4) के तहत लिया है। अब बैंक को “बैंकिंग” से जुड़ा कोई भी काम करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही RBI ने कहा है कि वह इस बैंक को बंद करने यानी winding up के लिए हाई कोर्ट में आवेदन करेगा।

Paytm

RBI का कहना है कि Paytm Payments Bank ने payments bank licence की शर्तों का पालन नहीं किया।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज 24 अप्रैल को पेटीएम को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, RBI ने Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस 24 अप्रैल 2026 से रद्द कर दिया है। इसका मतलब है कि अब Paytm Payments Bank तुरंत प्रभाव से बैंकिंग का काम नहीं कर सकेगा। पेटीएम की पैरेंट कंपनी One 97 Communications के शेयरों में आज 1.10 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 1147.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। इस खबर के बाद सोमवार, 27 अप्रैल को कंपनी के शेयर फोकस में रहेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

RBI के इस फैसले के क्या हैं मायने?

RBI ने यह फैसला Banking Regulation Act, 1949 की धारा 22(4) के तहत लिया है। अब बैंक को “बैंकिंग” से जुड़ा कोई भी काम करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही RBI ने कहा है कि वह इस बैंक को बंद करने यानी winding up के लिए हाई कोर्ट में आवेदन करेगा।

क्यों रद्द किया गया लाइसेंस?

RBI के अनुसार, Paytm Payments Bank का संचालन डिपॉजिटर्स और खुद बैंक के हितों के खिलाफ तरीके से किया जा रहा था। बैंक का प्रबंधन भी ग्राहकों और सार्वजनिक हित के लिए सही नहीं माना गया। इसी वजह से RBI ने माना कि बैंक को आगे चलने देना सही नहीं होगा।

केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि Paytm Payments Bank ने पेमेंट बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया और कई नियमों का उल्लंघन किया। इसलिए उसका लाइसेंस रद्द करना जरूरी हो गया। हालांकि RBI ने यह साफ किया है कि बैंक के पास इतनी लिक्विडिटी यानी पर्याप्त पैसा मौजूद है कि बैंक बंद होने की स्थिति में वह अपने सभी ग्राहकों की जमा राशि वापस कर सके।

Paytm Payments Bank पर पहले भी हो चुका है एक्शन

इससे पहले भी RBI ने मार्च 2022 में Paytm Payments Bank को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था। बाद में जनवरी 2024 और फरवरी 2024 में बैंक पर और कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे, जिनमें ग्राहकों के खातों, वॉलेट और prepaid instruments में नई जमा या टॉप-अप पर रोक शामिल थी। अब लाइसेंस रद्द होने के बाद Paytm Payments Bank के लिए स्थिति और गंभीर हो गई है, और आगे बैंक को पूरी तरह बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख