return to news
  1. Stock Market Wrap: IT शेयरों ने बाजार पर बनाया दबाव, Sensex 1000 अंक लुढ़का, Nifty 23897 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: IT शेयरों ने बाजार पर बनाया दबाव, Sensex 1000 अंक लुढ़का, Nifty 23897 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 24, 2026, 16:10 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट Infosys, HCL Tech, TCS, Tech Mahindra और Sun Pharma में दिख रही है। दूसरी तरफ Trent, SBIN, Bajaj Finance, Kotak Mahindra Bank और HDFC Bank के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज NSE पर सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 24 अप्रैल को एक बार फिर बड़ी गिरावट देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 999.79 अंकों की गिरावट रही और यह 76,664.21 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 275.10 अंक टूटकर 23897.95 के स्तर पर आ गया है। यह लगातार तीसरा दिन है जब बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। IT शेयरों में भारी बिकवाली ने आज बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है। इसके अलावा क्रूड ऑयल भी आज बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys, HCL Tech में सबसे ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट Infosys, HCL Tech, TCS, Tech Mahindra और Sun Pharma में दिख रही है। दूसरी तरफ Trent, SBIN, Bajaj Finance, Kotak Mahindra Bank और HDFC Bank के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.87 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.77 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Nifty IT सबसे ज्यादा टूटा

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज NSE पर सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी IT में रही और यह 5 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसके अलावा निफ्टी फार्मा, मीडिया और रियल्टी जैसे इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। निफ्टी ऑटो, FMCG, मेटल, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

बाजार में गिरावट की क्या है वजहें

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए सबसे ज्यादा IT स्टॉक्स जिम्मेदार हैं। निफ्टी IT में 5 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी आई, जिसने पूरे बाजार को नीचे खींच लिया। आज सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

इसके अलावा क्रूड ऑयल का भाव आज फिर बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी जारी है और उन्होंने गुरुवार को 3254 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इन सभी कारणों ने शेयर बाजार में बिकवाली को बढ़ावा दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख