return to news
  1. Atlanta Electricals के शेयरों में जबर्दस्त तेजी, कंपनी को मिला भारीभरकम ऑर्डर, सालभर में मिला है 140% से ज्यादा तक का रिटर्न

मार्केट न्यूज़

Atlanta Electricals के शेयरों में जबर्दस्त तेजी, कंपनी को मिला भारीभरकम ऑर्डर, सालभर में मिला है 140% से ज्यादा तक का रिटर्न

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड June 04, 2026, 09:21 IST

सारांश

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों में लगातार दूसरे दिन जमकर तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके बाद शेयरों में दमदार रैली देखने को मिल रही है।

शेयर सूची

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स को मिला भारी-भरकम ऑर्डर

Atlanta Electricals Ltd. के शेयरों में आज कुछ हलचल देखने को मिल सकती है। अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स को पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSTCL) से लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) मिला है। कंपनी ने एनएसई को दी जानकारी में कहा, ‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि अटलांटा इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (कंपनी) को पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSTCL) से 23 नग 160 MVA, 220/66 kV पावर ट्रांसफार्मर, साथ ही NIFPES और ऑप्शनल स्पेयर पार्ट्स की खरीद के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) मिला है। कुल ऑर्डर वैल्यू 285.15 करोड़ (लगभग दो सौ पचासी करोड़ पंद्रह लाख रुपये) है, जिसमें एप्लिकेबल टैक्स शामिल हैं।’ अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स के शेयर आज भी ग्रीन में ट्रेड हो रहे हैं। मार्केट खुलते ही इनमें 3-4% के आस-पास की तेजी देखी गई। 9:20 बजे कंपनी के शेयर 4.72% यानी कि 96.80 रुपये तक चढ़कर 2145 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ऑर्डर की पूरी डीटेल्स

इस ऑर्डर की डीटेल्स देते हुए कंपनी ने कहा कि ऑर्डर में 2,84,51,12,572 रुपये के पावर ट्रांसफॉर्मर्स और NIFPES हैं जबकि 63,66,681 रुपये के ऑप्शन स्पेयर पार्ट्स हैं, जिससे कुल ऑर्डर वैल्यू 2,85,14,79,253 रुपये हो गई है। इस ऑर्डर में 23 नग 160 मेगावाट, 220/66 केवी पावर ट्रांसफार्मर की सप्लाई शामिल है, साथ ही NIFPES और ऑप्शनल स्पेयर पार्ट्स भी। डीटेल्ड परचेज ऑर्डर टेंडर की शर्तों के अनुसार जारी किया जाएगा। अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स ने कहा, ‘हमने पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) के साथ 2018 में साझेदारी शुरू की थी और तब से हमने पंजाब राज्य भर में लगभग 5,000 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता वाले लगभग 200 ट्रांसफार्मर की सप्लाई की है। उनके इस ऑर्डर से पंजाब में कंपनी की उपस्थिति और मजबूत होती है, जो अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के लिए एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है।’

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों का प्रदर्शन

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों में 3 जून को 5% यानी कि 97.60 रुपये की तेजी देखने को मिली थी। अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स के शेयर बुधवार को 2,050.10 रुपये पर क्लोज हुए थे। वहीं पिछले एक सप्ताह में शेयरों में 9.42% यानी कि 176.50 रुपये की तेजी देखने को मिली है। वहीं पिछले एक महीने में कंपनी ने 27% यानी कि 435.85 रुपये की तेजी देखी गई है। एक साल में कंपनी ने 140% यानी कि 1,195 रुपये तक का रिटर्न दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख