return to news
  1. Tata Motors से Tata Elxsi तक, जून में आने वाली हैं डिविडेंड की सौगात, देखें पूरी लिस्ट

मार्केट न्यूज़

Tata Motors से Tata Elxsi तक, जून में आने वाली हैं डिविडेंड की सौगात, देखें पूरी लिस्ट

Upstox

4 min read | अपडेटेड June 03, 2026, 17:22 IST

सारांश

Trent ने प्रति शेयर ₹6 के डिविडेंड के साथ 1:2 बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि निवेशकों को हर 2 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा। कंपनी ने मार्च तिमाही में ₹413 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 32.3% अधिक है। वहीं रेवेन्यू 19.2% बढ़कर ₹5,027 करोड़ रहा।

Tata Group

Tata Steel ने प्रति शेयर ₹4 के फाइनल डिविडेंड का प्रस्ताव रखा है।

Tata Group: अगर आप डिविडेंड और बोनस शेयर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। टाटा ग्रुप की कई कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025-26 के नतीजों के साथ अपने शेयरधारकों के लिए बड़े ऐलान किए हैं। अब इन कंपनियों के डिविडेंड और बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट नजदीक आ रही है। रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस दिन तक कंपनी के रिकॉर्ड में जिन निवेशकों का नाम शेयरधारक के रूप में दर्ज होता है, वही डिविडेंड या बोनस शेयर पाने के पात्र होते हैं। Tata Group की कई प्रमुख कंपनियां जैसे Tata Steel, Tata Elxsi, Trent और Tata Communications ने अपने निवेशकों को डिविडेंड देने की घोषणा की है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Trent

Trent ने प्रति शेयर ₹6 के डिविडेंड के साथ 1:2 बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि निवेशकों को हर 2 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा। कंपनी ने मार्च तिमाही में ₹413 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 32.3% अधिक है। वहीं रेवेन्यू 19.2% बढ़कर ₹5,027 करोड़ रहा।

Tata Steel

Tata Steel ने प्रति शेयर ₹4 के फाइनल डिविडेंड का प्रस्ताव रखा है। इसकी रिकॉर्ड डेट 12 जून तय की गई है। कंपनी का मार्च तिमाही का प्रदर्शन मजबूत रहा और उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 147% बढ़कर ₹2,965 करोड़ पहुंच गया। वहीं रेवेन्यू 12.5% बढ़कर ₹63,270 करोड़ रहा।

Tata Elxsi

Tata Elxsi ने टाटा ग्रुप में सबसे बड़ा ₹75 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी का मार्च तिमाही रेवेन्यू 9.4% बढ़कर ₹994 करोड़ रहा, जबकि शुद्ध मुनाफा 27.9% बढ़कर ₹220 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि, कंपनी का शेयर 2026 में अब तक 17% से ज्यादा गिर चुका है।

Tata Communications

Tata Communications ने ₹17.50 प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी का रेवेन्यू 9.4% बढ़कर ₹6,554 करोड़ रहा, लेकिन शुद्ध मुनाफा 65.4% घटकर ₹263 करोड़ रह गया। इसके अलावा Titan Company और Tata Capital ने भी डिविडेंड का ऐलान किया है, लेकिन अभी उनकी रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं की गई है।

कंपनीकॉरपोरेट एक्शनराशि / अनुपातरिकॉर्ड डेट
Trentबोनस शेयर और डिविडेंड₹6 प्रति शेयर + 1:2 बोनसबोनस: 4 जून, डिविडेंड: 12 जून
Tata Steelफाइनल डिविडेंड₹4 प्रति शेयर12 जून
Tata Motorsफाइनल डिविडेंड₹4 प्रति शेयर12 जून
Tata Powerफाइनल डिविडेंड₹2.5 प्रति शेयर23 जून
Tata Elxsiफाइनल डिविडेंड₹75 प्रति शेयर10 जून
Tata Motors Passenger Vehiclesफाइनल डिविडेंड₹3 प्रति शेयर19 जून
Tata Communicationsफाइनल डिविडेंड₹17.5 प्रति शेयर19 जून
Tata Technologiesस्पेशल + फाइनल डिविडेंड₹11.7 प्रति शेयर18 जून
Tata Investment Corporationफाइनल डिविडेंड₹3.4 प्रति शेयर10 जून
Voltas Limitedफाइनल डिविडेंड₹4 प्रति शेयर12 जून
Indian Hotels Companyफाइनल डिविडेंड₹3.25 प्रति शेयर23 जून
Tata Chemicalsफाइनल डिविडेंड₹11 प्रति शेयर9 जून
Rallis Indiaफाइनल डिविडेंड₹3 प्रति शेयर4 जून
Nelco Limitedफाइनल डिविडेंड₹1 प्रति शेयर9 जून
Titan Companyफाइनल डिविडेंड₹15 प्रति शेयरअभी घोषित नहीं
Tata Capitalफाइनल डिविडेंड₹0.57 प्रति शेयरअभी घोषित नहीं

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख