return to news
  1. QIP के जरिए एथर एनर्जी ने जुटाए ₹1,300 करोड़, 1.08 करोड़ नए शेयर हुए अलॉट

मार्केट न्यूज़

QIP के जरिए एथर एनर्जी ने जुटाए ₹1,300 करोड़, 1.08 करोड़ नए शेयर हुए अलॉट

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड July 21, 2026, 08:39 IST

सारांश

एथर एनर्जी ने बताया कि इस QIP का इश्यू 15 जुलाई 2026 को खुला था और 20 जुलाई 2026 को बंद हुआ। इसके खुलने और बंद होने की जानकारी कंपनी पहले ही स्टॉक एक्सचेंज को 15 जुलाई और 20 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्रों के जरिए दे चुकी है।

शेयर सूची

एथर एनर्जी

QIP से एथर एनर्जी ने जुटाए 1,300 करोड़ रुपये

आज एथर एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में कुछ हलचल देखने को मिल सकती है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैनुफैक्चरर एथर एनर्जी लिमिटेड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए लगभग 1,300 करोड़ रुपये का कैपिटल जुटाने का प्रोसेस पूरा कर लिया है। कंपनी ने जानकारी दी कि बोर्ड की फंड रेज कमेटी ने 20 जुलाई 2026 को पारित सर्कुलर प्रस्ताव के जरिए 1,08,15,307 इक्विटी शेयर योग्य संस्थागत खरीदारों (Qualified Institutional Buyers, QIBs) को अलॉट करने को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने प्रत्येक इक्विटी शेयर का इश्यू प्राइस 1,202 रुपये तय किया, जिसमें 1 रुपये फेस वैल्यू और 1,201 रुपये का प्रीमियम शामिल है। यह कीमत निर्धारित फ्लोर प्राइस 1,169.70 रुपये प्रति शेयर से अधिक है। इस अलॉटमेंट के जरिए कंपनी ने कुल 1,299.99 करोड़ रुपये (करीब 1,300 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

QIP की सारी डीटेल्स

इस कैपिटल को जुटाने के बाद कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल में भी वृद्धि हुई है। पहले कंपनी की चुकता शेयर पूंजी 38.33 करोड़ रुपये थी, जो 38,33,10,002 इक्विटी शेयरों में विभाजित थी। नए शेयरों के अलॉटमेंट के बाद यह बढ़कर 39.41 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें कुल 39,41,25,309 इक्विटी शेयर शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि इस QIP का इश्यू 15 जुलाई 2026 को खुला था और 20 जुलाई 2026 को बंद हुआ। इसके खुलने और बंद होने की जानकारी कंपनी पहले ही स्टॉक एक्सचेंज को 15 जुलाई और 20 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्रों के जरिए दे चुकी है।

एथर एनर्जी ने यह भी कहा कि QIP के बाद की शेयरहोल्डिंग पैटर्न की डीटेल्स स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग आवेदन के साथ प्रस्तुत की जाएगी। यह जानकारी SEBI (Listing Obligations and Disclosure Requirements) Regulations, 2015 के Regulation 31 के निर्धारित प्रारूप के अनुसार दाखिल की जाएगी। इसके अलावा कंपनी ने उन निवेशकों की लिस्ट भी अटैच की है, जिन्हें इस इश्यू में जारी कुल इक्विटी शेयरों के 5% से अधिक शेयर अलॉट किए गए हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि QIP के जरिए जुटाई गई यह पूंजी कंपनी की विस्तार योजनाओं, उत्पादन क्षमता बढ़ाने, अनुसंधान एवं विकास (R&D) तथा कारोबारी वृद्धि को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। साथ ही, फ्लोर प्राइस से अधिक मूल्य पर शेयरों का अलॉटमेंट संस्थागत निवेशकों के मजबूत भरोसे को भी दर्शाता है।

कैसा रहा है एथर एनर्जी शेयरों का प्रदर्शन?

सोमवार को एथर एनर्जी के शेयर 1.13% यानी कि प्रति शेयर 14.50 रुपये चढ़कर 1,296.70 रुपये पर क्लोज हुए थे। पिछले एक सप्ताह में एथर एनर्जी के शेयरों में 10.26% यानी कि प्रति शेयर 120.65 रुपये तक की तेजी देखी गई है। वहीं पिछले एक महीने में एथर एनर्जी के शेयरों ने 33.70% तक का रिटर्न दिया है। एथर एनर्जी ने पिछले एक साल में निवेशकों को 277% यानी कि प्रति शेयर 952.98 रुपये तक रिटर्न भी दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख