return to news
  1. Arohan Financial Services की IPO लाने की तैयारी, SEBI के पास दाखिल किए कागजात

मार्केट न्यूज़

Arohan Financial Services की IPO लाने की तैयारी, SEBI के पास दाखिल किए कागजात

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 16, 2026, 16:31 IST

सारांश

वित्त वर्ष 2024-25 में Arohan Financial का मुनाफा 65% गिर गया, जिसकी वजह बढ़ते खर्च रहे। हालांकि, कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम में करीब 13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने कहा है कि फ्रेश इश्यू से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कैपिटल बेस मजबूत करने में किया जाएगा।

Arohan Financial IPO

Arohan Financial IPO के तहत 600 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर्स जारी किए जाने की योजना है।

नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी Arohan Financial Services अपना IPO लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल कर दिए हैं। इस आईपीओ में कंपनी पैसा जुटाएगी और पुराने निवेशकों को भी अपनी हिस्सेदारी बेचने का मौका मिलेगा। इस आईपीओ के तहत 600 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर्स जारी किए जाने की योजना है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Arohan Financial IPO का स्ट्रक्चर

मौजूदा निवेशक आईपीओ के तहत 404 लाख शेयर बेचेंगे, जिसे ऑफर फॉर सेल (OFS) कहा जाता है। यह फाइलिंग ऐसे समय आई है जब करीब एक साल पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Arohan समेत कई NBFCs पर लगाए गए लेंडिंग प्रतिबंध हटा दिए थे। RBI ने पहले इन कंपनियों पर ग्राहकों से ज्यादा ब्याज और ऊंचे मार्जिन लेने की चिंताओं के चलते कार्रवाई की थी।

Arohan Financial में इनका है निवेश

Arohan Financial के बड़े निवेशकों में Teachers Insurance and Annuity Association की 12.06% हिस्सेदारी है, जो इस आईपीओ में करीब 97 लाख शेयर बेचेगी। वहीं Michael & Susan Dell Foundation, जिसकी कंपनी में 2.05% हिस्सेदारी है, वह 8.74 लाख शेयर बेचेगी।

Arohan Financial की वित्तीय स्थिति

वित्त वर्ष 2024-25 में Arohan Financial का मुनाफा 65% गिर गया, जिसकी वजह बढ़ते खर्च रहे। हालांकि, कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम में करीब 13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने कहा है कि फ्रेश इश्यू से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कैपिटल बेस मजबूत करने में किया जाएगा।

इस आईपीओ को DAM Capital Advisors, Motilal Oswal Investment Advisors और SBI Capital Markets मैनेज कर रहे हैं। भारत का IPO बाजार 2025 में काफी मजबूत रहा था, लेकिन इस साल मिडिल ईस्ट तनाव की वजह से निवेशकों का मूड थोड़ा नरम पड़ा है। इसके बावजूद Jio Platforms और National Stock Exchange जैसे बड़े आईपीओ आने की उम्मीद अभी भी बनी हुई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख