return to news
  1. Adani Power Shares: कंपनी ₹4,194 करोड़ में JPVL में 24% हिस्सेदारी, थर्मल परिसंपत्तियां खरीदेगी

मार्केट न्यूज़

Adani Power Shares: कंपनी ₹4,194 करोड़ में JPVL में 24% हिस्सेदारी, थर्मल परिसंपत्तियां खरीदेगी

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड May 21, 2026, 12:17 IST

सारांश

Adani Power Shares: अडानी पावर में आज 1.43% यानी कि 3.15 रुपये की तेजी देखने को मिली। जिसके चलते 11:25 बजे अडानी पावर के शेयर 223.39 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे।

शेयर सूची

अडानी पावर

अदाणी पावर 4,194 करोड़ रुपये में जेपीवीएल में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी, तापीय परिसंपत्तियां खरीदेगी (Photo: Shutterstock)

Adani Power Shares: अडानी पावर ने जयप्रकाश पावर वेंचर्स में 24% हिस्सेदारी और अन्य तापीय परिसंपत्तियां करीब 4,193.59 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए जयप्रकाश एसोसिएट्स से अंतिम समझौते किए हैं। अडानी पावर ने आज शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने जयप्रकाश एसोसिएट्स के पास मौजूद जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (जेपीवीएल) के 24% शेयर के अधिग्रहण के लिए एक शेयर खरीद समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं। अडानी पावर के शेयर आज ग्रीन में ट्रेड हो रहे हैं। अडानी पावर में आज 1.43% यानी कि 3.15 रुपये की तेजी देखने को मिली। जिसके चलते 11:25 बजे अडानी पावर के शेयर 223.39 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। इसके अलावा, अडानी पावर ने जयप्रकाश एसोसिएट्स के चुर्क (उत्तर प्रदेश) स्थित 180 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट और अन्य संबंधित परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के लिए एक व्यवसाय हस्तांतरण समझौता (Business Transfer Agreement, BTA) किया है। इनमें प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड में 11.49% हिस्सेदारी भी शामिल है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी के मुताबिक, जयप्रकाश एसोसिएट्स के पास मौजूद जेपीवीएल की 24% हिस्सेदारी के लिए 2,993.60 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं चुर्क स्थित 180 मेगावाट थर्मल प्लांट और अन्य संबंधित परिसंपत्तियों के लिए 1,200 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। अडानी पावर ने 19 मार्च, 2026 को शेयर मार्केट को जानकारी दी थी कि उसने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा स्वीकृत समाधान योजना के तहत ‘इम्प्लीमेंटिंग एंटिटी’ (कार्यान्वयन इकाई) बनने में अपनी सैद्धांतिक रुचि व्यक्त की है।

कंपनी ने कहा कि स्वीकृत समाधान योजना के इम्प्लिमेंटेशन के तहत उसने जयप्रकाश एसोसिएट्स के साथ ये अंतिम समझौते किए हैं। इस सौदे को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से 26 अगस्त 2025 को ही मंजूरी मिल चुकी है। स्वीकृत समाधान योजना को 17 मार्च, 2026 को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की प्रयागराज पीठ ने मंजूरी दी थी। इसे राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण ने 4 मई, 2026 के अपने आदेश में बरकरार रखा था।

जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड मुख्य रूप से थर्मल और हाइड्रो पावर जनरेशन के कारोबार में संलग्न है। इसके अलावा कोयला खनन, रेत खनन और सीमेंट ग्राइंडिंग का भी कार्य करती है। जेपीवीएल वर्तमान में कुल 2,220 मेगावाट क्षमता वाले तीन पावर प्लांट, दो एमटीपीए की सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट और 3.92 एमटीपीए की कोयला खदान संचालित करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख