return to news
  1. Stock Market: रुपये में सुधार और क्रूड ऑयल में नरमी, बाजार को इन फैक्टर्स से मिल रहा है सपोर्ट

मार्केट न्यूज़

Stock Market: रुपये में सुधार और क्रूड ऑयल में नरमी, बाजार को इन फैक्टर्स से मिल रहा है सपोर्ट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 21, 2026, 11:07 IST

सारांश

Stock Market: आज 21 मई को डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में सुधार हुआ है। रुपये में लगातार गिरावट के बाद आज की तेजी ने निवेशकों की चिंता को कुछ कम किया है। आज रुपये यह 52 पैसे की बढ़त के साथ 96.30 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह 96.82/$ पर बंद हुआ था।

Stock Market

Stock Market: क्रूड ऑयल के भाव में भी आज नरमी दिख रही है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 21 मई को तेजी नजर आ रही है। आज क्रूड ऑयल में नरमी नजर आ रही है। दूसरी तरफ डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी सुधार दिख रहा है। इसके चलते आज बाजार में हल्की खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में Sensex में करीब 625 अंकों की बढ़त नजर आई और यह 75945 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 200 अंक बढ़कर 23,859 के स्तर पर पहुंच गया। यहां हम समझेंगे कि बाजार में इस तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रुपये में सुधार

आज 21 मई को डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में सुधार हुआ है। रुपये में लगातार गिरावट के बाद आज की तेजी ने निवेशकों की चिंता को कुछ कम किया है। आज रुपये यह 52 पैसे की बढ़त के साथ 96.30 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह 96.82/$ पर बंद हुआ था। इस खबर के बाद बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

क्रूड ऑयल में नरमी

क्रूड ऑयल के भाव में भी आज नरमी दिख रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 5.6% घटकर $105.50 प्रति बैरल के आसपास आ गया है। भारत अपनी करीब 85 फीसदी तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में यह भारत के लिए पॉजिटिव खबर है।

अमेरिका-इरान वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि वॉशिंगटन "सही जवाब पाने" के लिए कुछ दिन इंतजार कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम ईरान के साथ अंतिम चरण में हैं। देखते हैं क्या होता है। या तो समझौता होगा या फिर हम कुछ ऐसी चीजें करेंगे जो थोड़ी अप्रिय होंगी, लेकिन उम्मीद है कि ऐसा नहीं करना पड़ेगा।

मजबूत अमेरिकी और एशियाई बाजार

अमेरिकी बाजारों में कल रात मजबूती नजर आई। S&P 500 की बात करें तो यह 1 फीसदी और Nasdaq Composite में 1.54 फीसदी की तेजी नजर आई। Dow Jones Industrial Average भी 1.31 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा ज्यादातर एशियाई बाजार भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिख रहे हैं। Nikkei 225 और Taiwan Weighted में 3.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। KOSPI भी 8 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। इससे भारतीय बाजार का भी सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

ज्यादातर सेक्टर्स हरे निशान पर

आज NSE पर ज्यादातर सेक्टर्स हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। निफ्टी ऑटो, मीडिया, मेटल, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, FMCG और IT इंडेक्स में मामूली गिरावट है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख