return to news
  1. सऊदी अरब की रिफाइनरी पर हमले से क्रूड ऑयल में उबाल, IT शेयरों में भारी बिकवाली, आज इन वजहों से टूटा बाजार

मार्केट न्यूज़

सऊदी अरब की रिफाइनरी पर हमले से क्रूड ऑयल में उबाल, IT शेयरों में भारी बिकवाली, आज इन वजहों से टूटा बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 28, 2026, 11:40 IST

सारांश

यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर मिसाइल से हमला किया है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े क्रूड उत्पादक देश के खिलाफ उनके हमलों में तेजी आई है।

Stock Market

पिछले कई दिनों तक लगातार तेजी के बाद अब IT शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग का माहौल है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 28 अक्तूबर को जमकर बिकवाली हो रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 1000 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 72603.57 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 250 अंक टूटकर 22,497.70 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच क्रूड ऑयल के भाव में तेजी बनी हुई है। इसके अलावा आज US Fed ब्याज दरों पर फैसले की घोषणा करने जा रहा है, जिसके पहले निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज की भारी बिकवाली के पीछे कौन सी वजहें हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्रूड ऑयल में उछाल

जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच क्रूड ऑयल के भाव में आज एक बार फिर तेजी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.59 फीसदी बढ़कर 111.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। दरअसल, सऊदी अरब की एक रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद दुनिया के इस प्रमुख तेल निर्यातक देश से सप्लाई में रुकावट आने की चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं।

यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर मिसाइल से हमला किया है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े क्रूड उत्पादक देश के खिलाफ उनके हमलों में तेजी आई है। सऊदी अधिकारियों ने 5,50,000 बैरल प्रति दिन की क्षमता वाली इस रिफाइनरी पर हुए हमले की तुरंत पुष्टि नहीं की।

IT शेयरों में भारी बिकवाली

पिछले कई दिनों तक लगातार तेजी के बाद अब IT शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग का माहौल है। आज निफ्टी IT इंडेक्स 3.30 फीसदी तक लुढ़क गया है। सबसे ज्यादा बिकवाली Infosys के शेयरों में है और यह करीब 5 फीसदी टूट गया है। TCS के शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए हैं। इसके अलावा Coforge, Wipro, Tech Mahindra और HCL Tech जैसे तमाम शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

US Fed के फैसले से पहले सतर्कता

अमेरिकी केंद्रीय बैंक (Federal Reserve) की मौद्रिक नीति समिति (FOMC) की बैठक का नतीजा आज आने वाला है। ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व क्या रुख अपनाता है, इसे लेकर निवेशक बेहद सतर्क हैं। इस बीच निवेशक नई खरीदारी करने से बच रहे हैं, जिसके चलते आज बाजार पर दबाव दिख रहा है।

FIIs की बिकवाली

ग्लोबल मार्केट्स में बनी अनिश्चितता और जोखिमों के बीच विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय शेयर बाजार से लगातार अपना पैसा निकाल रहे हैं। 27 अक्तूबर को FIIs ने खरीदारी की लेकिन उसके पहले 26 अक्तूबर को 1,462.49 करोड़ रुपये की बिकवाली देखी गई। लगातार जारी बिकवाली ने बाजार के सेंटिमेंट को काफी कमजोर कर दिया है, जिससे घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की खरीदारी भी बाजार को थामने में पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories