return to news
  1. Rentomojo से Karamtara Engineering तक, आज एक ही दिन में खुले 6 नए IPOs, ₹4500 करोड़ जुटाने की तैयारी

मार्केट न्यूज़

Rentomojo से Karamtara Engineering तक, आज एक ही दिन में खुले 6 नए IPOs, ₹4500 करोड़ जुटाने की तैयारी

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 09, 2026, 09:12 IST

सारांश

Rentomojo आज खुलने वाले सभी IPO में इश्यू साइज के लिहाज से सबसे बड़ा है। यह कंपनी कुल 1255.57 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। इसका प्राइस बैंड ₹384-₹404 तय किया गया है। लॉट साइज 37 शेयरों का है।

IPO

एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी इंडिया (Arcil) कुल 732.97 करोड़ रुपये IPO से जुटाएगी।

IPO निवेशकों के लिए आज 09 सितंबर को कुल 6 नए मेनबोर्ड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। इनमें Rentomojo, Asset Reconstruction Company (India), Manipal Payment & Identity Solutions, Steamhouse India, LCC Projects और Karamtara Engineering का पब्लिक इश्यू शामिल है। ये सभी कंपनियां मिलकर कुल 4509 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही हैं। यहां इन कंपनियों के IPOs की पूरी जानकारी दी जा रही है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Rentomojo IPO

Rentomojo का आईपीओ आज खुलने वाले सभी IPO में इश्यू साइज के लिहाज से सबसे बड़ा है। यह कंपनी कुल 1255.57 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। इसका प्राइस बैंड ₹384-₹404 तय किया गया है। लॉट साइज 37 शेयरों का है और एक रिटेल निवेशक को इसमें कम से कम 14,948 रुपये का निवेश करना होगा।

Rentomojo एक ऑनलाइन रेंटल प्लेटफॉर्म है। यह ग्राहकों को फर्नीचर, घरेलू उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान किराए पर उपलब्ध कराती है। इस प्लेटफॉर्म पर फर्नीचर जैसे बेड, सोफा, अलमारी, डाइनिंग टेबल और वर्क-फ्रॉम-होम (WFH) के लिए स्टडी टेबल और कुर्सियां जैसे कई सामान रेंट पर ली जा सकती है।

Asset Reconstruction Company IPO

एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी इंडिया (Arcil) कुल 732.97 करोड़ रुपये IPO से जुटाएगी। इसका प्राइस बैंड 132-139 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसका लॉट साइज 107 शेयरों का है और रिटेल निवेशक को इसमें मिनिमम 14,873 रुपये का निवेश करना होगा।

एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) को डूबे हुआ कर्ज (बैड लोन) को वसूलने वाली एक सरकारी मान्यता प्राप्त कानूनी कंपनी कहा जा सकता है। यह कंपनी बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों से डूबे हुए कर्ज को खरीदती है और इन एसेट्स को दोबारा व्यवस्थित करने और इनसे ज्यादा से ज्यादा रिकवरी करने की कोशिश करती है।

Manipal Payment & Identity Solutions IPO

मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस के IPO का इश्यू साइज 805 करोड़ रुपये है। इसका प्राइस बैंड ₹322 से ₹339 तय किया गया है। लॉट साइज 44 शेयरों का है और रिटेल निवेशक को इसमें मिनिमम 14916 रुपये का निवेश करना होगा।

2008 में बनी मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड 'मणिपाल ग्रुप' का हिस्सा है। यह कंपनी देश और विदेश में बैंकों, फिनटेक कंपनियों, नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों और सरकारों को पेमेंट सॉल्यूशन, आइडेंटिटी सॉल्यूशन, सुरक्षित सॉल्यूशन, और स्मार्ट टैगिंग व इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) सॉल्यूशन देती है।

Steamhouse India IPO

Steamhouse India के आईपीओ का इश्यू साइज 414 करोड़ रुपये और प्राइस बैंड 88-81 रुपये प्रति शेयर है। 185 शेयरों के लॉट साइज के तहत रिटेल निवेशक को इसमें कम से कम 14,985 रुपये का निवेश करना होगा।

जून 2015 में बनी SteamHouse India एक इंडस्ट्रियल गैस कंपनी है, जो अपने पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए स्टीम और नाइट्रोजन बनाने और उनके सेंट्रलाइज्ड डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। कंपनी का पाइपलाइन नेटवर्क बहुत बड़ा है, जो सचिन, वापी, अंकलेश्वर, सरीग्राम, पानोली और नादेसरी जैसे प्रमुख इंडस्ट्रियल हब में 45 किलोमीटर से ज्यादा इलाके में फैला हुआ है।

LCC Projects IPO

LCC Projects कुल 427.14 करोड़ रुपये के इश्यू साइज वाला IPO है। इसका प्राइस बैंड 139-146 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। 102 शेयरों के लॉट साइज के साथ निवेशकों को इसमें मिनिमम 14892 रुपये का निवेश करना होगा।

2017 में बनी LCC प्रोजेक्ट्स लिमिटेड सिंचाई और पानी की सप्लाई से जुड़े प्रोजेक्ट्स के क्षेत्र में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन सर्विस देती है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी के ऑर्डर बुक में 103 प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

Karamtara Engineering IPO

Karamtara Engineering का इश्यू साइज 875 करोड़ रुपये और प्राइस बैंड ₹241-₹254 प्रति शेयर रखा गया है। इसका लॉट साइज 59 शेयरों का है और रिटेल निवेशक को इसमें मिनिमम 14,986 रुपये का निवेश करना होगा।

1996 में बनी करमतारा इंजीनियरिंग लिमिटेड रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन लाइनों के लिए प्रोडक्ट बनाने के काम में लगी है। कंपनी कई तरह के प्रोडक्ट बनाती है। यह सोलर स्ट्रक्चर, सोलर एनर्जी और ट्रांसमिशन सेक्टर के लिए फास्टनर और ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन हार्डवेयर फिटिंग के लिए वन-स्टॉप शॉप के तौर पर काम करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख