return to news
  1. प्राइमरी मार्केट में आज खुले 3 बड़े आईपीओ, जानिए पहले दिन का सब्सक्रिप्शन और पूरी डिटेल

मार्केट न्यूज़

प्राइमरी मार्केट में आज खुले 3 बड़े आईपीओ, जानिए पहले दिन का सब्सक्रिप्शन और पूरी डिटेल

विकास तिवारी

4 min read | अपडेटेड September 08, 2026, 11:53 IST

सारांश

शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में आज 8 सितंबर को तीन नए आईपीओ कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, प्रासोल केमिकल्स और ग्लास वॉल सिस्टम्स निवेश के लिए खुल गए हैं। यह तीनों इश्यू 10 सितंबर तक खुले रहेंगे। पहले दिन सुबह के समय निवेशकों की ओर से मिला-जुला रिस्पांस देखने को मिला है।

new-ipos-open-today-kanohar-electricals-prasol

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, प्रासोल केमिकल्स और ग्लास वॉल सिस्टम्स के आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुले।

भारतीय शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में आज 8 सितंबर से तीन नई कंपनियों के आईपीओ निवेश के लिए खुल गए हैं। इनमें कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, प्रासोल केमिकल्स और ग्लास वॉल सिस्टम्स शामिल हैं। यह तीनों आईपीओ निवेशकों के लिए 10 सितंबर 2026 तक खुले रहेंगे। पहले दिन की सुबह में रिटेल और गैर-संस्थागत निवेशकों की ओर से मिला-जुला रिस्पांस देखा गया है। तीनों कंपनियों के बिजनेस मॉडल और फंड जुटाने के मकसद अलग-अलग हैं, चलिए एक-एक कर समझ लेते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ की क्या है कहानी?

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स का आईपीओ कुल 1055.74 करोड़ रुपये का है। इसमें 300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 755.74 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है। कंपनी ने इसके लिए 601 रुपये से 632 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एक लॉट में 23 शेयर रखे गए हैं। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक यह आईपीओ कुल 0.40 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल कैटेगरी में इसे 0.56 गुना और NII कैटेगरी में 0.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, जबकि QIB कैटेगरी में अभी बिडिंग शुरू होना बाकी है।

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स मुख्य रूप से पावर ट्रांसमिशन, रेलवे और रिन्यूएबल एनर्जी के लिए ट्रांसफार्मर बनाने का काम करती है। कंपनी आईपीओ से मिलने वाले फ्रेश इश्यू के पैसों में से 155 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में लगाएगी। इसके अलावा 64.1 करोड़ रुपये गांगोल स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के कैपिटल एक्सपेंडिचर पर खर्च किए जाएंगे। बाकी बचे पैसे सोलर पावर प्लांट और जनरल कॉर्पोरेट काम में इस्तेमाल होंगे।

प्रासोल केमिकल्स IPO का बिजनेस क्या है?

प्रासोल केमिकल्स का आईपीओ कुल 500 करोड़ रुपये का इश्यू है। इस इश्यू में 80 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 420 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है। कंपनी का प्राइस बैंड 643 रुपये से 676 रुपये प्रति शेयर रखा गया है और लॉट साइज 22 शेयरों का है। पहले दिन सुबह तक यह आईपीओ कुल 0.12 गुना भरा है। रिटेल हिस्से में इसे 0.20 गुना और NII हिस्से में 0.07 गुना बोली मिली है, जबकि QIB हिस्से में शून्य सब्सक्रिप्शन रहा है।

बिजनेस की बात करें तो प्रासोल केमिकल्स स्पेशलिटी केमिकल्स बनाती है। इसके प्रॉडक्ट्स फार्मा, एग्रोकेमिकल्स, होम केयर और पर्सनल केयर सेक्टर में सप्लाई किए जाते हैं। कंपनी आईपीओ के फ्रेश इश्यू से मिलने वाले 80 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने बिजनेस ग्रोथ और जनरल कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। इससे कंपनी के बैलेंस शीट और ऑपरेशन्स को और मजबूती मिलेगी।

ग्लास वॉल सिस्टम्स IPO और फंड्स का इस्तेमाल

ग्लास वॉल सिस्टम्स (इंडिया) का आईपीओ कुल 427.89 करोड़ रुपये का है। इसमें 60 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 367.89 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है। इसका प्राइस बैंड 172 रुपये से 182 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और लॉट साइज 82 शेयरों का है। पहले दिन सुबह तक यह इश्यू कुल 0.37 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसमें रिटेल कैटेगरी 0.58 गुना और NII कैटेगरी 0.39 गुना भरी है।

ग्लास वॉल सिस्टम्स आर्किटेक्चरल ग्लास फेसाड और फेनेस्ट्रेशन प्रॉडक्ट्स यानी प्रीमियम खिड़कियां और दरवाजे बनाने और डिजाइन करने के काम में लगी है। कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाले 60 करोड़ रुपये में से मुख्य हिस्सा अपनी विले भागड़ फैसिलिटी में नया ग्लास प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के कैपिटल एक्सपेंडिचर पर खर्च करेगी। इससे कंपनी को बैकवर्ड इंटीग्रेशन में मदद मिलेगी और बिजनेस ऑपरेशन्स बेहतर होंगे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख