return to news
  1. September Auto Sales: Maruti ने बेची 24% ज्यादा गाड़ियां, Hyundai ने बनाया सबसे ज्यादा मासिक बिक्री का रिकॉर्ड

बिजनेस न्यूज़

September Auto Sales: Maruti ने बेची 24% ज्यादा गाड़ियां, Hyundai ने बनाया सबसे ज्यादा मासिक बिक्री का रिकॉर्ड

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 01, 2026, 13:51 IST

सारांश

मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया कि सितंबर 2026 में कुल बिक्री 236,013 यूनिट रही, जो सितंबर 2025 की 189,665 यूनिट के मुकाबले 24.4% ज्यादा है। इस बिक्री में घरेलू बाजार में 185,252 यूनिट, दूसरे ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) को बेची गई 6,542 यूनिट और एक्सपोर्ट की गई 44,219 यूनिट शामिल हैं।

Auto Sales

मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया कि सितंबर 2026 में कुल बिक्री 236,013 यूनिट रही।

ऑटो सेक्टर की कई बड़ी कंपनियों ने आज 01 अक्टूबर को सितंबर महीने की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इनमें Maruti Suzuki India, Tata Motors, Hyundai Motor India, M&M, Bajaj Auto और Eicher Motors जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया कि सितंबर 2026 में कुल बिक्री 236,013 यूनिट रही, जो सितंबर 2025 की 189665 यूनिट के मुकाबले 24.4% ज्यादा है। बता दें कि अगस्त में कई ऑटो कंपनियों ने जमकर कारें बेची थी, लेकिन अब सितंबर महीने में बिक्री के आंकड़े उम्मीद से थोड़े कम दिख रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Maruti Suzuki India

मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया कि सितंबर 2026 में कुल बिक्री 236,013 यूनिट रही, जो सितंबर 2025 की 189,665 यूनिट के मुकाबले 24.4% ज़्यादा है। इस बिक्री में घरेलू बाजार में 185,252 यूनिट, दूसरे ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) को बेची गई 6,542 यूनिट और एक्सपोर्ट की गई 44,219 यूनिट शामिल हैं।

घरेलू पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री सितंबर 2025 की 132,820 यूनिट से बढ़कर सितंबर 2026 में 181,838 यूनिट हो गई। इसमें मिनी, कॉम्पैक्ट और मिड-साइज कारें, यूटिलिटी गाड़ियां और वैन शामिल हैं। एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 5% बढ़कर 44,219 यूनिट्स हो गया है।

Bajaj Auto

बजाज ऑटो की निर्यात समेत कुल बिक्री सितंबर में 5 फीसदी बढ़कर 5,38,443 यूनिट हो गई। कंपनी ने सितंबर 2025 में 5,10,504 वाहनों की बिक्री की थी। दोपहिया और कमर्शियल व्हीकल सहित कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने 9 प्रतिशत घटकर 2,94,456 यूनिट रह गई। सितंबर 2025 में यह 3,25,252 यूनिट थी।

इसमें घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 2,39,771 यूनिट रही, जो सितंबर 2025 की 2,73,188 यूनिट की तुलना में 12 परसेंट कम है। सितंबर में दोपहिया वाहनों का निर्यात 34 फीसदी बढ़कर 2,11,723 यूनिट हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने 1,57,665 वाहनों का निर्यात किया गया था।

Hyundai Motor India

Hyundai Motor India की निर्यात सहित कुल मासिक बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 10.8 फीसदी की वृद्धि के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 77,916 यूनिट पर पहुंच गई। कंपनी ने बताया कि सितंबर में घरेलू बिक्री 57,166 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 10.9 फीसदी अधिक है। वहीं, निर्यात सालाना 10.4 परसेंट बढ़कर 20,750 यूनिट हो गया।

Mahindra & Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा की निर्यात सहित कुल वाहन बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 1,14,874 यूनिट रही। कंपनी ने बयान में कहा कि यूटिलिटी वाहन सेगमेंट में उसने घरेलू बाजार में 64,092 गाड़ियां बेची, जो 14 फीसदी की वृद्धि है। निर्यात समेत कुल वाहन बिक्री 1,14,874 यूनिट रही। कमर्शियल व्हीकल की घरेलू बिक्री भी सितंबर में सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़कर 30,420 यूनिट रही।

JSW MG Motor India

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 8,018 यूनिट हो गई। कंपनी ने गुरुवार को बयान में कहा कि यह प्रदर्शन हाल में पेश किए गए एमजी हेक्टर टोमहॉक ईवी और पीएचईवी संस्करण सहित उसके उत्पाद खंड में ग्राहकों की निरंतर रुचि को दिखाता है। कंपनी ने कहा कि उसने पूरे भारत के डीलर को एमजी हेक्टर टोमहॉक ईवी की सप्लाई भी शुरू कर दी है।

Ashok Leyland

Ashok Leyland की सितंबर महीने में कुल बिक्री सालाना आधार पर 28% बढ़कर 24,049 यूनिट रही। LCV की बिक्री सालाना आधार पर 12% बढ़कर 7,861 यूनिट हो गई। वहीं M&HCV की बिक्री सालाना आधार पर 37% बढ़कर 16,188 यूनिट पर पहुंच गई।

Eicher Motors

रॉयल एनफील्ड ने सितंबर 2026 में 1,33,958 मोटरसाइकिलें बेचकर अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 8% ज्यादा है। घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 7% बढ़कर 1.21 लाख यूनिट रही। इसके अलावा एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 17% बढ़कर 12,632 यूनिट हो गया।

इसे अभी अपडेट किया जा रहा है..

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख