मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड October 01, 2026, 13:22 IST
सारांश
आज के कारोबार में बाजार ऑटो का शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 10,169 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा Bosch और UNO Minda में भी 5 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी है। Sona BLW Precision Forgings, M&M, Maruti Suzuki और Samvardhana Motherson के शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं।

सितंबर के आंकड़ों से पता चला कि ऑटो कंपनियों की बिक्री में काफी कमी आई है।
ऑटो सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 1 अक्टूबर को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में Nifty Auto इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूटकर 25,420.65 के स्तर तक लुढ़क गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे ज्यादा गिरावट Bajaj Auto के शेयरों में देखी गई। दरअसल, आज ऑटो सेक्टर की कई कंपनियों ने सितंबर 2026 के बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। अगस्त में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सितंबर में बिक्री घटने से ऑटो स्टॉक्स पर दबाव बढ़ा है।
आज के कारोबार में बाजार ऑटो का शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 10,169 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा Bosch और UNO Minda में भी 5 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी है। Sona BLW Precision Forgings, M&M, Maruti Suzuki और Samvardhana Motherson के शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं।
TVS Motor Company, Ashok Leyland, Eicher Motors, Bharat Forge और TMPV के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। इसके साथ ही Tube Investments of India, Hero MotoCorp और Hyundai Motor India के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।
सितंबर के आंकड़ों से पता चला कि ऑटो कंपनियों की बिक्री में काफी कमी आई है। इसके पहले अगस्त में पैसेंजर गाड़ियों, तिपहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री में सालाना 9% की गिरावट आई। वहीं पिछले साल के मुकाबले 32% की बढ़ोतरी के बावजूद एक्सपोर्ट उम्मीद से कम रहा। बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट चार महीनों में पहली बार 2.5 लाख यूनिट के आंकड़े से नीचे आ गया। घरेलू टू-व्हीलर की बिक्री में 12% और थ्री-व्हीलर की बिक्री में 9% की कमी आई है।
सितंबर में M&M की ऑटो बिक्री काफी हद तक उम्मीद के मुताबिक रही, जबकि ट्रैक्टर की बिक्री उम्मीद के अनुसार कम रही। M&M की कुल बिक्री पिछले साल के मुकाबले 15% बढ़ी। SUV की बिक्री में 14% की बढ़ोतरी हुई, जबकि 2-3.5 टन कैटेगरी में LCV की बिक्री 13% बढ़ी। M&M के ट्रैक्टर की बिक्री में 21% की गिरावट आई।
ट्रैक्टर बनाने वाली Escorts Kubota ने बताया कि सितंबर में उसकी कुल बिक्री 16.7% घटकर 15,214 यूनिट रह गई, जबकि एक्सपोर्ट पिछले साल के मुकाबले 35% घटकर 303 यूनिट रहा। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 14,911 यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 16% कम थी।
सितंबर में हुंडई मोटर इंडिया की कुल बिक्री पिछले साल के मुकाबले 11% बढ़ी, जबकि अनुमान 6% की बढ़ोतरी का था। रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री साल-दर-साल 8% बढ़कर 1.34 लाख यूनिट रही, जो 1.35 लाख यूनिट के अनुमान के मुताबिक थी। आयशर मोटर्स की घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट दोनों में बढ़ोतरी देखी गई।
पिछले लगभग एक साल से भारत में ऑटो की बिक्री जबरदस्त रही है। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद देश की लगातार आर्थिक वृद्धि के लिए यह एक अहम संकेत है। भारत के ऑटो उद्योग संगठन SIAM के अनुसार इस साल अगस्त में पैसेंजर गाड़ियों, तिपहिया और दोपहिया वाहनों की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की गई थी।
SIAM के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में पैसेंजर कारों की बिक्री एक साल पहले की तुलना में 36.5% बढ़कर 439,309 यूनिट हो गई, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री 10.5% बढ़कर 20 लाख यूनिट से ज्यादा हो गई। SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने सितंबर में जारी एक बयान में कहा था, "भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग जबरदस्त विकास के दौर से गुजर रहा है।" उन्होंने इस उम्मीद पर जोर दिया था कि 'त्योहारी मांग' के कारण सितंबर तिमाही में बिक्री अच्छी रहेगी। हालांकि, ऑटो कंपनियों के शुरुआती आंकड़ों से पता चला है कि सितंबर में मासिक बिक्री में कमी आई है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख