return to news
  1. डॉलर के मुकाबले 29 पैसे टूटा रुपये, ₹95.93 हुई 1 डॉलर की कीमत, कच्चे तेल का भाव पहुंचा कहां तक?

बिजनेस न्यूज़

डॉलर के मुकाबले 29 पैसे टूटा रुपये, ₹95.93 हुई 1 डॉलर की कीमत, कच्चे तेल का भाव पहुंचा कहां तक?

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 15, 2026, 10:00 IST

सारांश

गुरुवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 95.74 पर कमजोर खुला था। दिनभर उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 95.61 के उच्च स्तर और 95.96 के ऑलटाइम लोएस्ट लेवल तक गई।

रुपये बनाम डॉलर

एक डॉलर की कीमत रुपये में कहां तक पहुंची? (Photo: Shutterstock)

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank foreign exchange market) में रुपया आज 29 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.93 प्रति डॉलर पर खुला। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.96 प्रति डॉलर के अब तक नए लेवल को छूने के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले दो पैसे के मामूली सुधार के साथ 95.64 पर रहा था। मजबूत अमेरिकी करेंसी और ऊर्जा की ऊंची कीमतों के बीच महंगाई की चिंताओं के बीच रुपये अपने सर्वकालिक निचले स्तर तक गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कारोबारियों के अनुसार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया संकट को लेकर चिंताओं के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है, जिससे रुपया इस साल एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी बन गया है। इस साल अब तक इसमें 6% से अधिक की गिरावट आ चुकी है। गुरुवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 95.74 पर कमजोर खुला था। दिनभर उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 95.61 के उच्च स्तर और 95.96 के ऑलटाइम लोएस्ट लेवल तक गई। अंत में रुपया 95.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की मजबूती है।

बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.80 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया था और अंत में 95.66 पर बंद हुआ था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘महंगाई की चिंताओं और मजबूत डॉलर के कारण रुपये में नकारात्मक रुख बने रहने की आशंका है। अमेरिका में बढ़ती मुद्रास्फीति से फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर पड़ी है।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तथा विदेशी कोषों की निकासी भी रुपये पर दबाव बना सकती है।

हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप और सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने जैसे कदम निचले स्तर पर रुपये को कुछ समर्थन दे सकते हैं। चौधरी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये का हाजिर भाव 95.50 से 96.10 के दायरे में रह सकता है। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01% गिरकर 98.51 पर कारोबार कर रहा था। इंटरनेशनल ऑयल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स कारोबार में 1.24% बढ़कर 107.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख