return to news
  1. IND-US ट्रेड वार्ता को लेकर आया ताजा अपडेट, इंडियन ऑफिशियल टीम अगले सप्ताह जाएगी वॉशिंगटन

बिजनेस न्यूज़

IND-US ट्रेड वार्ता को लेकर आया ताजा अपडेट, इंडियन ऑफिशियल टीम अगले सप्ताह जाएगी वॉशिंगटन

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 15, 2026, 15:19 IST

सारांश

भारत ने इस समझौते को जब अंतिम रूप दिया था, तब वह अपने प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में था। अब अमेरिका के सभी व्यापारिक साझेदार एक समान 10% टैरिफ का सामना कर रहे हैं।

भारत-अमेरिका

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता को लेकर आया ताजा अपडेट

India-US Trade Talks: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता को लेकर कुछ नए अपडेट्स आए हैं। भारत से एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल व्यापार वार्ता के लिए अगले सप्ताह वॉशिंगटन जाएगा। पीटीआई की खबर के मुताबिक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी है। दोनों देशों के व्यापार अधिकारियों के बीच यह द्विपक्षीय बैठक बहुत ज्यादा अहम है, क्योंकि भारत और अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप दे चुके हैं। सूत्र ने बताया कि दल अगले सप्ताह अमेरिका की यात्रा करेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस समझौते पर पहले मार्च में साइन होने थे लेकिन अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद टैरिफ लैंडस्केप में हुए बदलाव से स्थिति बदल गई है। आधिकारिक सूत्रों ने पहले कहा था कि इस समझौते पर अब अमेरिका की नए ग्लोबल टैरिफ संरचना लागू होने के बाद ही साइन किए जाएंगे। भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण की रूपरेखा को अंतिम रूप देने की घोषणा फरवरी में की थी। उस रूपरेखा के अनुसार अमेरिका, भारत पर शुल्क को 18% तक घटाने पर सहमत हुआ था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक जवाबी शुल्क के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हालांकि अमेरिका की टैरिफ संरचना में बदलाव हो गया है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने 24 फरवरी से 150 दिन के लिए सभी देशों पर 10% टैरिफ लगाया। इन बदलावों के मद्देनजर भारत और अमेरिका के मुख्य वार्ताकारों के बीच होने वाली बैठक पिछले महीने स्थगित कर दी गई थी। दोनों पक्ष फरवरी में समझौते के कानूनी पाठ को अंतिम रूप देने के लिए मिलने वाले थे।

भारत ने इस समझौते को जब अंतिम रूप दिया था, तब वह अपने प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में था। अब अमेरिका के सभी व्यापारिक साझेदार एक समान 10% टैरिफ का सामना कर रहे हैं। साथ ही अगले सप्ताह होने वाली बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका धारा 301 के तहत दो जांच कर रहा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने 12 मार्च को धारा 301 के तहत जांच शुरू की जिसमें भारत और चीन सहित 60 अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।

इन जांचों से यह निर्धारित किया जाएगा कि जबरन श्रम से उत्पादित वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाने और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने में विफलता से संबंधित इन अर्थव्यवस्थाओं के कृत्य, नीतियां और प्रथाएं अनुचित या भेदभावपूर्ण हैं या नहीं, और क्या वे अमेरिकी कॉमर्स पर बोझ डालती हैं या उसे प्रतिबंधित करती हैं।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख