return to news
  1. IND-US Trade Talks: चार दिवसीय बातचीत आज से हो रही शुरू, क्या जल्द हो जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

बिजनेस न्यूज़

IND-US Trade Talks: चार दिवसीय बातचीत आज से हो रही शुरू, क्या जल्द हो जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 01, 2026, 07:57 IST

सारांश

India-US Trade Talks: इंटरिम ट्रेड अग्रीमेंट की रूपरेखा फरवरी में तय की गई थी। अमेरिकी दल का नेतृत्व उसके चीफ नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच करेंगे और भारत के चीफ नेगोशिएटर दर्पण जैन होंगे। जैन वाणिज्य विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी हैं।

India-US

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट? (Photo: Shutterstock)

India-US Trade Talks: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर लंबे समय से बातचीत जारी है, और जल्द ही इसका कुछ हल निकल सकता है। आज यानी 1 जून से भारत और अमेरिका के बीच चार दिवसीय ट्रेड वार्ता शुरू हो रही है और इसके बाद दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर कुछ अहम बातें सामने आ सकती हैं। अमेरिका और भारत के चीफ ट्रेड नेगोशिएटर इंटरिम ट्रेड अग्रीमेंट के ब्योरे को अंतिम रूप देने के के लिए सोमवार से चार दिवसीय मीटिंग करने जा रहे हैं। इंटरिम ट्रेड अग्रीमेंट की रूपरेखा फरवरी में तय की गई थी। अमेरिकी दल का नेतृत्व उसके चीफ नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच करेंगे और भारत के चीफ नेगोशिएटर दर्पण जैन होंगे। जैन वाणिज्य विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘दोनों पक्षों ने इंटरिम समझौते के ब्योरे को अंतिम रूप देने और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement, BTA) के तहत बाजार पहुंच, नॉन-टैरिफ उपायों, सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन और आर्थिक सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों पर बातचीत को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।’ भारत और अमेरिका ने 7 फरवरी को एक संयुक्त बयान जारी कर पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार पर एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति व्यक्त की थी। अब दोनों पक्षों को इस समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देना होगा। इस रूपरेखा ने व्यापक भारत-अमेरिका बीटीए वार्ता के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

अभी तक का क्या है अपडेट?

रूपरेखा के अनुसार, अमेरिका ने भारत पर टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18% करने पर सहमति जताई थी। उसने रूसी तेल खरीदने पर भारतीय वस्तुओं पर लगने वाले 25% एडिशनल टैरिफ को हटा दिया था और समझौते के तहत बचे 25% को घटाकर 18% करना था, लेकिन, इस साल 20 फरवरी को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए व्यापक जवाबी टैरिफ के खिलाफ फैसला सुनाया। यह टैरिफ 1977 के अंतरराष्ट्रीय आपातकाल आर्थिक शक्ति अधिनियम (International Emergency Economic Powers Act, IEEPA) के तहत लगाए गए थे। अमेरिका के राष्ट्रपति ने 24 फरवरी से 150 दिन के लिए सभी देशों पर 10% टैरिफ लगाने की घोषणा की।

फरवरी की मीटिंग क्यों हुई थी कैंसिल?

इन बदलावों के मद्देनजर, भारत और अमेरिका के मुख्य वार्ताकारों के बीच फरवरी में बैठक रखी गई थी, जो स्थगित कर दी गई थी। भारतीय दल ने 20 से 23 अप्रैल, 2026 तक अमेरिका की यात्रा की और दोनों पक्ष वॉशिंगटन में मिले थे। चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए, मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में अमेरिकी टीम एक से 4 जून, 2026 तक भारत की यात्रा करेगी।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख