return to news
  1. India-New Zealand FTA साइन: 20 अरब डॉलर निवेश, भारतीय एक्सपोर्ट और प्रोफेशनल्स को बड़ा फायदा

बिजनेस न्यूज़

India-New Zealand FTA साइन: 20 अरब डॉलर निवेश, भारतीय एक्सपोर्ट और प्रोफेशनल्स को बड़ा फायदा

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 27, 2026, 19:00 IST

सारांश

India-New Zealand FTA: न्यूजीलैंड ने समझौते के तहत भारतीय सामानों पर लगने वाली 100% ड्यूटी खत्म करने की बात कही है। यानी अब भारत से जाने वाले कपड़े, चमड़ा, प्लास्टिक, इंजीनियरिंग सामान, दवाइयां और ऑटो पार्ट्स जैसे कई प्रोडक्ट वहां बिना टैक्स के पहुंच सकेंगे।

India-New Zealand FTA

India-New Zealand FTA: भारत ने भी New Zealand के लिए अपने 70% से ज्यादा टैरिफ लाइन्स खोल दिए हैं।

India-New Zealand FTA: भारत और न्यूजीलैंड ने आज 27 अप्रैल को एक ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन कर लिया है। इसका मतलब है कि अब दोनों देशों के बीच व्यापार पहले से आसान, सस्ता और तेज होगा। इस समझौते पर बातचीत दिसंबर 2025 में पूरी हुई थी और सिर्फ 9 महीनों में इसे अंतिम रूप दे दिया गया। इस समझौते के तहत New Zealand ने अगले 15 सालों में भारत में 20 अरब डॉलर के निवेश का वादा किया है। आइए समझते हैं समझौते से जुड़ी जरूरी बातें।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

भारत को क्या मिला?

न्यूजीलैंड ने समझौते के तहत भारतीय सामानों पर लगने वाली 100% ड्यूटी खत्म करने की बात कही है। यानी अब भारत से जाने वाले कपड़े, चमड़ा, प्लास्टिक, इंजीनियरिंग सामान, दवाइयां और ऑटो पार्ट्स जैसे कई प्रोडक्ट वहां बिना टैक्स के पहुंच सकेंगे।

भारत में आसानी से आ सकेंगे न्यूजीलैंड की ये चीजें

भारत ने भी New Zealand के लिए अपने 70% से ज्यादा टैरिफ लाइन्स खोल दिए हैं, जिससे वहां के ऊन, वाइन, लकड़ी, कोयला, एवोकाडो और ब्लूबेरी जैसे उत्पाद भारत में आसानी से आ सकेंगे। खास बात यह है कि दोनों देशों के बीच वाइन और स्पिरिट्स पर भी टैक्स धीरे-धीरे 10 साल में कम किया जाएगा।

भारतीय प्रोफेशनल्स को भी होगा फायदा

इस FTA का एक बड़ा फायदा भारतीय प्रोफेशनल्स को भी मिलेगा। अब कम से कम 5000 भारतीय स्किल्ड प्रोफेशनल्स New Zealand में अस्थायी नौकरी के लिए विशेष वीजा मिलेगा, जिसे Temporary Employment Entry Visa कहा गया है। इसमें IT, हेल्थकेयर, इंजीनियरिंग और शिक्षा जैसे क्षेत्रों के लोग 3 साल तक काम कर सकेंगे।

कृषि क्षेत्र में भी सहयोग

कृषि क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ेगा। New Zealand भारत के किसानों को कीवी, सेब और शहद उत्पादन में मदद करेगा। इससे भारतीय किसानों को नई तकनीक और बेहतर खेती के तरीके सीखने का मौका मिलेगा।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह समझौता भारत के लिए बड़ी जीत है। इससे MSME, स्टार्टअप, किसान, युवा, महिलाएँ और एक्सपोर्ट करने वाले उद्योगों को फायदा होगा। साथ ही भारत की वैश्विक व्यापार में स्थिति और मजबूत होगी। पीएम Narendra Modi ने भी कहा कि यह समझौता विकास, रोजगार और नए अवसरों के दरवाजे खोलेगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख