return to news
  1. जून में 7.3% बढ़ा भारत का औद्योगिक उत्पादन, मैन्युफैक्चरिंग समेत इन सेक्टर्स ने दिखाई मजबूती

बिजनेस न्यूज़

जून में 7.3% बढ़ा भारत का औद्योगिक उत्पादन, मैन्युफैक्चरिंग समेत इन सेक्टर्स ने दिखाई मजबूती

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 28, 2026, 17:15 IST

सारांश

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अनुसार इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) जून 2025 के 114.7 से बढ़कर जून 2026 में 123.1 पर पहुंच गया। यह देश में औद्योगिक गतिविधियों में सुधार का संकेत माना जाता है।

IIP

मैन्युफैक्चरिंग के 23 उद्योग समूहों में से 19 समूहों ने जून में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की।

भारत के औद्योगिक उत्पादन (Industrial Production) में जून 2026 के दौरान अच्छी बढ़त देखने को मिली। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जून में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 7.3% बढ़ा, जबकि मई 2026 में इसकी वृद्धि दर 5.1% रही थी। संशोधित आंकड़ों के अनुसार, मई की वृद्धि दर 5% रही।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर का बड़ा योगदान

औद्योगिक उत्पादन में तेजी की सबसे बड़ी वजह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का मजबूत प्रदर्शन रहा। जून में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर 7.8% बढ़ा। वहीं, बिजली और गैस आपूर्ति में 10.6% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। दूसरी ओर, खनन और खदान (Mining & Quarrying) सेक्टर में 1% और जल आपूर्ति, सीवरेज और कचरा प्रबंधन क्षेत्र में 6.1% की वृद्धि हुई।

IIP इंडेक्स में भी बढ़ोतरी

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अनुसार, इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) जून 2025 के 114.7 से बढ़कर जून 2026 में 123.1 पर पहुंच गया। यह देश में औद्योगिक गतिविधियों में सुधार का संकेत माना जाता है।

किन उद्योगों का रहा सबसे अच्छा प्रदर्शन?

मैन्युफैक्चरिंग के 23 उद्योग समूहों में से 19 समूहों ने जून में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की। सबसे बेहतर प्रदर्शन इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाले उद्योग का रहा, जिसमें 34% की वृद्धि हुई। इसके बाद मोटर वाहन, ट्रेलर और सेमी-ट्रेलर निर्माण क्षेत्र में 17.5% और खाद्य उत्पाद (Food Products) क्षेत्र में 10.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सरकार के अनुसार इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट सेक्टर की ग्रोथ में स्विचगियर, सर्किट ब्रेकर, यूपीएस सिस्टम, सॉलिड-स्टेट ड्राइव और ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टर जैसे उत्पादों का बड़ा योगदान रहा। वहीं ऑटो सेक्टर में ऑटो कंपोनेंट्स, पैसेंजर कार और कमर्शियल व्हीकल्स की मांग बढ़ने से उत्पादन में तेजी आई। खाद्य उत्पादों में चाय, नॉन-बासमती चावल और स्टार्च के उत्पादन ने वृद्धि को सहारा दिया।

अगले आंकड़े कब आएंगे?

सरकार ने बताया कि जुलाई 2026 के औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आंकड़े 28 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे। जून के मजबूत आंकड़े यह संकेत देते हैं कि देश में औद्योगिक गतिविधियां फिलहाल अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख