return to news
  1. Gold-Silver Rate: आज क्या है सोने-चांदी का भाव? इस हफ्ते घटेंगे दाम या बढ़ेगी चमक? इन फैक्टर्स पर टिकी नजर

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Rate: आज क्या है सोने-चांदी का भाव? इस हफ्ते घटेंगे दाम या बढ़ेगी चमक? इन फैक्टर्स पर टिकी नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 07, 2026, 08:23 IST

सारांश

Gold-Silver Rate: एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद है। US के महंगाई के आंकड़ों, कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और ईरान के साथ चल रहे तनाव का असर सोने-चांदी के भाव पर दिख सकता है।

Gold silver

Gold-Silver Price: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

Gold-Silver Price: अगर आप आज 07 सितंबर को सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इनकी कीमतों में आज गिरावट नजर आ रही है। IBJA के आंकड़ों के मुताबिक भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹154884 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। दूसरी तरफ चांदी की बात करें तो आज इसकी कीमत ₹235456 प्रति किलोग्राम पर है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बात करें तो आज सोना 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 4,411.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, चांदी में भी 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट है और यह 66.16 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सोने-चांदी के लिए ये फैक्टर्स अहम

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद है। US के महंगाई के आंकड़ों, कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और ईरान के साथ चल रहे तनाव का असर सोने-चांदी के भाव पर दिख सकता है। ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव का असर सोने पर पड़ रहा है। पहले ऐसे तनाव को सोने के लिए सुरक्षित निवेश वाला माना जाता था। लेकिन अब निवेशक यह भी देख रहे हैं कि तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें और महंगाई बढ़ सकती है, जिससे ब्याज दरें ऊंची रह सकती हैं। इससे सोने पर दबाव बन सकता है।

US महंगाई के आंकड़े अहम

11 सितंबर को अमेरिका के अगस्त महीने के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आंकड़े जारी होंगे। इन आंकड़ों का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है, क्योंकि निवेशक यह समझने की कोशिश करेंगे कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला ले सकता है।

इसके अलावा जर्मनी और चीन के महंगाई आंकड़ों पर भी बाजार की नजर रहेगी। यूरोजोन, जापान और ब्रिटेन के GDP आंकड़े और चीन के ट्रेड डेटा भी वैश्विक अर्थव्यवस्था और मांग की स्थिति के बारे में संकेत देंगे।

अमेरिका के रोजगार आंकड़ों का असर

सोने पर हाल में दबाव इसलिए भी आया क्योंकि अमेरिका के रोजगार के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे। इससे बाजार में यह अनुमान बढ़ा कि फेडरल रिजर्व इस महीने के अंत में ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर विचार कर सकता है। आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बढ़ने पर सोने जैसे बिना ब्याज वाले निवेश पर दबाव आता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत कमजोर हुई। Comex पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सप्ताह के दौरान करीब 1.2% गिरकर 4,476.6 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 1.52% गिरकर 66.75 डॉलर प्रति औंस रही।

चांदी में ज्यादा उतार-चढ़ाव संभव

चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसकी वजह यह है कि चांदी का इस्तेमाल कीमती धातु के साथ-साथ औद्योगिक धातु के तौर पर भी होता है। इसलिए ब्याज दरों के अलावा वैश्विक आर्थिक ग्रोथ और औद्योगिक मांग में बदलाव का भी इस पर असर पड़ता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख