return to news
  1. Stock to Watch: TCS बनाएगी भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर, Lupin के टैबलेट को US FDA से मंजूरी, आज इन शेयरों पर टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

Stock to Watch: TCS बनाएगी भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर, Lupin के टैबलेट को US FDA से मंजूरी, आज इन शेयरों पर टिकी नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 07, 2026, 07:36 IST

सारांश

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) तेलंगाना के हैदराबाद में देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर साल 2028 तक बनाने जा रहा है। TCS ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी हाइपरवॉल्ट ने हैदराबाद में 1GW तक की क्षमता वाला बड़े पैमाने का AI डेटा सेंटर कैंपस बनाने के लिए 264 एकड़ जमीन हासिल की है।

Stock to watch

Stock Market: JSW Steel ने अगस्त 2026 में 24.65 लाख टन कच्चे स्टील का उत्पादन किया।

शेयर बाजार में आज 07 सितंबर को कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। आज के कारोबार में TCS, Mazagon Dock Shipbuilders, JSW Steel, RVNL, Lupin, Tata Motors, Eicher Motors और Lemon Tree Hotels जैसी कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। बता दें कि भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव से भरा रहा। अब आज से शुरू हो रहे नए सप्ताह में पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिका के महंगाई के आंकड़े जैसे फैक्टर्स अहम होने वाले हैं। आइए जानते हैं आज किन शेयरों में और क्यों दिख सकता है एक्शन।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

TCS हैदराबाद में बनाएगी भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) तेलंगाना के हैदराबाद में देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर साल 2028 तक बनाने जा रहा है। TCS ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी हाइपरवॉल्ट ने हैदराबाद में 1GW तक की क्षमता वाला बड़े पैमाने का AI डेटा सेंटर कैंपस बनाने के लिए 264 एकड़ जमीन हासिल की है। इसके तहत 70000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है।

Mazagon Dock Shipbuilders

Mazagon Dock Shipbuilders Ltd को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MSETCL) से ₹118 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी पांच सब-स्टेशनों के लिए AI आधारित Comprehensive Infrasecure Project की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग करेगी।

JSW Steel

JSW Steel ने अगस्त 2026 में 24.65 लाख टन कच्चे स्टील का उत्पादन किया, जो पिछले साल के मुकाबले 3% अधिक है। भारत में कंपनी का उत्पादन 4% बढ़कर 23.87 लाख टन रहा। वहीं, अमेरिका में उत्पादन 11% घटा है।

RVNL

Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) को ₹903 करोड़ का Letter of Award मिला है। यह ऑर्डर SJVN Thermal Private Limited की ओर से दिया गया है और बिहार के 1,320 MW बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा है।

Lupin

Lupin Limited को अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US FDA) से Modafinil Tablets USP की 100 mg और 200 mg ताकत वाली टैबलेट के लिए मंजूरी मिल गई है। यह दवा कंपनी के अमेरिकी बाजार में कारोबार के लिए महत्वपूर्ण है।

Tata Motors

Tata Motors की कमर्शियल व्हीकल यूनिट ने इटली की ऑटो कंपनी Iveco Group के शेयरों के लिए ओपन ऑफर लॉन्च किया है। ऑफर की कीमत €14.1 प्रति शेयर रखी गई है। इस ऑफर के आधार पर Iveco Group की वैल्यू करीब €3.82 अरब आंकी गई है।

Eicher Motors

Eicher Motors की बाइक कंपनी Royal Enfield ने भारत में Himalayan 440 लॉन्च की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.29 लाख है। बाइक की बुकिंग 4 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है।

Brigade Enterprises

Brigade Enterprises ने हैदराबाद के Neopolis में Brigade Barcelona प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट से ₹2,700 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू मिलने की संभावना है। यह हैदराबाद में कंपनी के विस्तार का नया कदम है।

CIE Automotive India

CIE Automotive India ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी CIE Hosur Limited में ₹120.76 करोड़ का निवेश किया है। इसके तहत कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए 69.4 लाख पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर खरीदे हैं।

Lemon Tree Hotels

Lemon Tree Hotels ने बिहार के बोधगया में दो नई प्रॉपर्टीज के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट साइन किए हैं। इन दोनों प्रॉपर्टीज के जुड़ने से कंपनी के पोर्टफोलियो में 145 नए कमरे शामिल होंगे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख