return to news
  1. Gold-Silver Price: 1 हफ्ते में ₹7800 टूटी चांदी, सोने में भी बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: 1 हफ्ते में ₹7800 टूटी चांदी, सोने में भी बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 25, 2026, 08:17 IST

सारांश

पिछले कुछ दिनों में डॉलर मजबूत होने और US ट्रेजरी यील्ड बढ़ने के कारण सोने पर दबाव रहा था। एक तरफ West Asia में चल रहा तनाव है, जिससे लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीद सकते हैं। दूसरी तरफ अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। अगर ब्याज दरें ऊंची रहती हैं, तो बिना ब्याज देने वाले सोने की मांग पर दबाव आ सकता है।

Gold Silver

महंगा तेल महंगाई बढ़ा सकता है, जिससे अमेरिकी ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं।

Gold-Silver Price: आज 25 सितंबर को सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में आज हल्की तेजी हैं। bullions.co.in के मुताबिक आज सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,580 रुपये पर है। इसके अलावा चांदी की कीमत 2,34,040 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। पिछले कुछ दिनों से इन दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आई है। India MCX की बात करें तो सोना 150,841 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 234,030 रुपये प्रति किलो पर है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इंटरनेशनल मार्केट में आज सोने और चांदी पर मिला-जुला रुझान दिख रहा है। सोना 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 4,292.63 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। दूसरी ओर चांदी में 0.90 फीसदी की गिरावट है और यह 63.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। COMEX Gold करीब 0.66% बढ़कर $4,326.50 और Silver 0.43% बढ़कर $64.28 प्रति औंस हो गया।

आपके शहर में सोने की कीमत

पिछले 1 हफ्ते में सोने की कीमत में 2.17 फीसदी या 3360 रुपये की गिरावट आ चुकी है। यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • मुंबई: ₹151,300 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹151,040 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹151,740 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹151,100 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹151,420 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹151,540 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

पिछले 1 हफ्ते में चांदी का भाव 7860 रुपये टूट चुका है। प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • मुंबई: ₹233,620 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹233,220 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹234,300 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹233,310 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹233,800 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹233,990 प्रति किलोग्राम

सोने-चांदी के लिए ये फैक्टर्स होंगे अहम

पिछले कुछ दिनों में डॉलर मजबूत होने और US ट्रेजरी यील्ड बढ़ने के कारण सोने पर दबाव रहा था। एक तरफ West Asia में चल रहा तनाव है, जिससे लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीद सकते हैं। दूसरी तरफ अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। अगर ब्याज दरें ऊंची रहती हैं, तो बिना ब्याज देने वाले सोने की मांग पर दबाव आ सकता है।

तेल की कीमतों में आज थोड़ी गिरावट आई है। Brent करीब $105.85 और WTI $93.80 पर रहा। बाजार की नजर US-Iran के बीच संभावित बातचीत और West Asia में जारी हमलों पर है। महंगा तेल महंगाई बढ़ा सकता है, जिससे अमेरिकी ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं और यह gold के लिए नकारात्मक हो सकता है। दूसरी तरफ, जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने पर निवेशक सुरक्षित एसेट के रूप में गोल्ड की तरफ जा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख