return to news
  1. Gold-Silver Price: भारी गिरावट के बाद सोने-चांदी के भाव स्थिर, आगे ट्रेजरी यील्ड समेत इन फैक्टर्स पर रखें नजर

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: भारी गिरावट के बाद सोने-चांदी के भाव स्थिर, आगे ट्रेजरी यील्ड समेत इन फैक्टर्स पर रखें नजर

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 01, 2026, 08:10 IST

सारांश

सोने-चांदी के लिए एक अहम फैक्टर US ट्रेजरी यील्ड की दिशा और फेडरल रिजर्व की पॉलिसी को लेकर उम्मीदें हैं। यील्ड बढ़ने से सोने और चांदी पर दबाव पड़ सकता है क्योंकि इन कीमती धातुओं से कोई ब्याज आय नहीं होती है।

Gold-Silver

Gold-Silver: भारत में आने वाला त्योहारी और शादी का सीजन भी सोने की मांग को प्रभावित कर सकता है।

Gold-Silver Price: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज 01 अक्टूबर के लिए दोनों कीमती धातुओं की नई कीमतें जारी हो गई हैं। bullions.co.in के अनुसार आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1,49,170 रुपये पर आ गया है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत 2,23,860 रुपये प्रति किलो के भाव पर है। पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है। पिछले एक हफ्ते में सोने का भाव 1.59 फीसदी घटा है। वहीं इस दौरान चांदी की कीमत भी 4.35 फीसदी लुढ़क चुकी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इंटरनेशनल मार्केट का भाव

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो आज सोना 0.16 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 4,154.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 60.8 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। इंडिया MCX की बात करें तो आज सोने का भाव 149,092 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी 2,23,740 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • मुंबई: ₹148,900 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹148,640 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹149,330 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹148,700 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹149,020 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹149,140 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • मुंबई: ₹223,450 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹223,070 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹224,100 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹223,160 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹223,630 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹223,810 प्रति किलोग्राम

इन फैक्टर्स का दिख रहा है असर

सोने-चांदी के लिए एक अहम फैक्टर US ट्रेजरी यील्ड की दिशा और फेडरल रिजर्व की पॉलिसी को लेकर उम्मीदें हैं। यील्ड बढ़ने से सोने और चांदी पर दबाव पड़ सकता है क्योंकि इन कीमती धातुओं से कोई ब्याज आय नहीं होती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने और चांदी में हालिया गिरावट की वजह बढ़ी हुई यील्ड है।

इस हफ्ते कई US इकोनॉमिक डेटा आने वाले हैं। 2 अक्टूबर को US जॉब्स रिपोर्ट जारी होने वाली है, इसलिए इन्वेस्टर्स का फोकस इस बात पर होगा कि क्या आने वाले डेटा से फेड की 28 अक्टूबर की बैठक को लेकर उम्मीदें बदलती हैं या नहीं। तेल की कीमत और पश्चिम एशिया की स्थिति भी महंगाई और ब्याज दरों की उम्मीदों को प्रभावित कर सकती है।

भारत में आने वाला त्योहारी और शादी का सीजन भी सोने की मांग को प्रभावित कर सकता है। चीन में Golden Week शुरू होने से भी सोने की मांग को कुछ सहारा मिल सकता है। हालांकि, सोने की कीमत बहुत ज्यादा होने के कारण आभूषणों की मांग पर दबाव बना रह सकता है।

चांदी में सोने की तुलना में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसकी कीमत पर डॉलर, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और ब्याज दरों की उम्मीदों का असर पड़ता है। इसके अलावा चांदी का इस्तेमाल उद्योगों में भी होता है, इसलिए औद्योगिक मांग भी इसकी कीमत को प्रभावित करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख